शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर जला

Updated:
विज्ञापन

चार लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट

विज्ञापन

– पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड 3 में बुधवार देर रात की घटना – चार लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट कटैया-निर्मली. पथरा उत्तर पंचायत के वार्ड 3 में बुधवार की रात लगभग 12 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक घर सहित चार लाख से अधिक के सामान जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि गृहस्वामी इमामुद्दीन परिवार संग रात में सोए थे. रात लगभग 12 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई. आग की तपिश महसूस होने पर परिजनों की नींद खुली. इसके बाद परिजन किसी तरह घर से बाहर निकल कर शोर करने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी. दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक एक घर सहित सारा कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया. गृहस्वामी इमामुद्दीन ने बताया कि बेटी की शादी कुछ दिन बाद करने वाले थे जिसके लिए गोदरेज, ट्रंक फ्रीज, सोफा सेट, कुर्सी, टेबल, गहना खरीद कर घर में रखे थे. सभी सामान आग में जलकर राख हो गए. उधर, सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. कर्मचारी को क्षति का आकलन करने के लिए भेजा गया है. सरकारी नियमानुसार उचित सहायता राशि दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन