खुशहाल जीवन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी

सुपौल : स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी तथा खुशहाल जीवन की आधारशीला है. स्वच्छता के सात आयाम को अपनाकर पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत बनाया जा सकता है. स्वच्छता बेहतर जिंदगी जीने का माध्यम है. उक्त बातें जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन […]
सुपौल : स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी तथा खुशहाल जीवन की आधारशीला है. स्वच्छता के सात आयाम को अपनाकर पंचायत को निर्मल ग्राम पंचायत बनाया जा सकता है. स्वच्छता बेहतर जिंदगी जीने का माध्यम है. उक्त बातें जिला मुख्यालय स्थित बीबीसी कॉलेज में आयोजित पांच दिवसीय समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता प्रशिक्षण कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन करते हुए उप विकास आयुक्त अखिलेश कुमार झा ने कही. जिला जल एवं स्वच्छता समिति के मार्ग दर्शन व बीबीसी ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ,
सुंदर और खुशहाल भारत बनाने के लिए 125 करोड़ भारतीय को स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी उठानी होगी. तभी राज्य और केंद्र सरकार का सपना साकार हो सकता है. कहा कि गंदगी के कारण 80 प्रतिशत लोग बीमार पड़ते हैं. जल, स्वच्छता और स्वास्थ्य के बीच घनिष्ट संबंध है. इसीलिए स्वच्छता के बिना बेहतर जीवन व स्वास्थ्य की कल्पना संभव नहीं है. स्वच्छ भारत मिशन व लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान को सफल बनाने के लिए दिल और दिमाग से जुड़कर जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है. “स्वच्छता है जहां, जिंदगी है वहां ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










