समस्याओं का समाधान हो प्राथमिकता: एसडीअो

सोनवर्षाराज : नव पदस्थापित सदर अनुमडल पदाधिकारी सौरभ जोरवाल बुधवार को सोनवर्षा पहुंचे. बीडीओ के वेश्म में बैठ कर अंचल क्षेत्र के विभिन्न समस्या व विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए प्रखंड व अंचल कर्मियों का परिचय लिया. उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सीधे संपर्क करने की बात कहते हुए विभिन्न फाइलों […]
सोनवर्षाराज : नव पदस्थापित सदर अनुमडल पदाधिकारी सौरभ जोरवाल बुधवार को सोनवर्षा पहुंचे. बीडीओ के वेश्म में बैठ कर अंचल क्षेत्र के विभिन्न समस्या व विधि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए प्रखंड व अंचल कर्मियों का परिचय लिया. उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सीधे संपर्क करने की बात कहते हुए विभिन्न फाइलों का निरीक्षण भी किया. एसडीओ ने बीडीओ प्रकाश कुमार तथा सीओ रामअवतार यादव को कई निर्देश देते हुए कहा कि वक्त से कार्यालय खुलने, सभी कर्मियों के नियत समय पर उपस्थित रहने तथा आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. उन्होंने जनवितरण तथा कल्याणकारी योजनाओं में ढिलाई बरदाश्त नहीं होगी. पंचायत प्रतिनिधियों से ऐसी समस्याओं पर पदाधिकारियों को सहयोग देने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










