कॉलेज में तालाबंदी कर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Published at :22 Mar 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज में तालाबंदी कर छात्रों ने किया प्रदर्शन

निर्मली : हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली के दर्जनों छात्रों ने मंगलवार को एचपीएस कॉलेज में तालाबंदी की व अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित छात्रों ने सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि बीएनएमयू से इसबार […]

विज्ञापन

निर्मली : हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली के दर्जनों छात्रों ने मंगलवार को एचपीएस कॉलेज में तालाबंदी की व अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित छात्रों ने सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, भूपेन्द्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि बीएनएमयू से इसबार स्नातक प्रथम व द्वितीय खंड के परीक्षाफल के प्रकाशन में काफी खामी है. अधिकांश छात्रों को कई पेपर में प्राप्त अंक शून्य दर्शाया गया है.

परीक्षा सत्र के ससमय संचालन नहीं होने के कारण छात्रों का सत्र पूरा होने में दूसरे विश्वविद्यालय की अपेक्षा अधिक समय लगता है. छात्रों ने बताया कि जब तक परीक्षाफल का पुनः मूल्यांकन नहीं किया जायेगा. तब तक छात्रों का आंदोलन जारी रहेगा. छात्रों ने बताया कि छात्रों का धरना-प्रदर्शन तब तक खत्म नहीं होगा. जब तक बीएनएमयू के कोई अधिकारी प्रदर्शन कर रहे छात्रों से नहीं मिलते. छात्रों द्वारा जारी धरना-प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही कॉलेज में पठन-पाठन के साथ सभी कार्य बाधित रहा.

जबकि मंगलवार अपराह्न तक अनुमंडल प्रशासन से एक भी अधिकारी प्रदर्शन कर रहे छात्रों की समस्या की सुधि लेने धरना स्थल पर नहीं पहुंचे. इसको लेकर भी छात्रों में काफी गुस्सा देखने को मिला. इधर कॉलेज प्रशासन की ओर से प्राचार्य जय प्रकाश साह समेत शिक्षक व कर्मी कॉलेज गेट पर ही रहे. प्राचार्य द्वारा छात्रों को मनाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं थे. प्रदर्शन में प्रवीण प्रकाश आर्य, सुरेन्द्र कुमार, बसंत कुमार, बिनोद कुमार यादव, अजीत कुमार, गोपाल कुमार, विजय कुमार, हेम नारायण दास समेत दर्जनों छात्र मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन