मनरेगा को लेकर डीएम ने की बैठक

Published at :21 Mar 2017 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
मनरेगा को लेकर डीएम ने की बैठक

सुपौल : जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में मनरेगा योजना अंतर्गत केनाल सफाई, तालाब, खेल मैदान, पार्क आदि कार्यों से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी श्री यादव ने डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को स्कूल की जमीन का ब्योरा के साथ सभी प्रखंडों में प्रधानाध्यापक एवं कार्यक्रम […]

विज्ञापन

सुपौल : जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में मनरेगा योजना अंतर्गत केनाल सफाई, तालाब, खेल मैदान, पार्क आदि कार्यों से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिलाधिकारी श्री यादव ने डीपीओ माध्यमिक शिक्षा को स्कूल की जमीन का ब्योरा के साथ सभी प्रखंडों में प्रधानाध्यापक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर मनरेगा योजना से पौधरोपन, खेल मैदान, तालाब एवं पार्क से संबंधित कार्य कराने का निर्देश दिया.

वहीं सभी अंचलाधिकारी को पंचायत सरकार भवन, बाढ़ आश्रय स्थल, सैरात हाट एवं बाजार के समीप का सीमांकन करा कर संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रतिवेदन हस्तगत करने का निर्देश दिया गया. वहीं सिंचाई प्रमंडल के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता को 24 मार्च को संबंधित प्रखंड के मनरेगा कनीय अभियंता के साथ चेनल सफाई का प्राक्कलन संयुक्त हस्ताक्षर से तैयार करने का निर्देश दिया. बैठक में किसी भी कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं करने पर डीएम ने ज्यादा दिया.

कार्यक्रम पदाधिकरी द्वारा सिंचाई प्रमंडल को समर्पित किये गये चेनल सफाई से संबंधित योजनाओं पर अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को चेनल का कार्य प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित सिंचाई प्रमंडल को संसूचित करने का निर्देश दिया. ताकि सिंचाई प्रमंडल के मार्ग दर्शन में कार्य किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन