नाबालिग छात्रा का अपहरण

सुपौल : मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर चार निवासी मनोज कुमार द्वारा सदर थाना में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें कहा गया है कि दसवीं की छात्रा उनकी पुत्री वर्षा कुमारी (14) रविवार को परीक्षा देने मधेपुरा जा रही थी. इससे पूर्व वह मुख्यालय के गायत्री मंदिर में पूजा कर घर […]
सुपौल : मुख्यालय स्थित वार्ड नंबर चार निवासी मनोज कुमार द्वारा सदर थाना में पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें कहा गया है कि दसवीं की छात्रा उनकी पुत्री वर्षा कुमारी (14) रविवार को परीक्षा देने मधेपुरा जा रही थी. इससे पूर्व वह मुख्यालय के गायत्री मंदिर में पूजा कर घर सामान लेने पहुंची थी कि पूर्व से ही घात लगाये वार्ड नंबर आठ निवासी अमित कुमार गुप्ता व वार्ड 10 निवासी राजन कुमार गुप्ता दो अज्ञात व्यक्ति के साथ एक चार चक्का वाहन से डिग्री कॉलेज स्थित उनके किराये के मकान के समीप से वर्षा को पकड़ कर मारपीट करने लगे और शादी अथवा दुष्कर्म की नीयत से उसका अपहरण कर लिया.
आवेदक ने बताया है कि वह घटना के वक्त गौरवगढ़ स्थित डॉ बीके यादव के निजी क्लिनिक में मौजूद था और जब तक घटना स्थल तक पहुंचता, सभी आरोपी फरार हो चुके थे. पूर्व में भी अमित द्वारा लगातार वर्षा के मोबाइल पर कॉल कर उसे परेशान किया जाता था. जिसको लेकर मनोज द्वारा अमित को डांट-फटकार भी लगायी गयी थी.
बताया कि घटना के बाद से वर्षा का कोई पता नहीं चल पा रहा है. उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई का अनुरोध किया. इधर, घटना के बाबत प्राप्त आवेदन के आलोक में पुलिस ने सदर थाना कांड संख्या 167/17 दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया. घटना को लेकर डॉ यादव ने भी पुलिस से संपर्क साधा. जिसके बाद सोमवार की शाम सदर थाना पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गयी. समाचार प्रेषण तक छापेमारी का दौर जारी था. जबकि पुलिस के साथ डॉ यादव भी मौजूद थे. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










