पांचवें दिन भी मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

Published at :20 Mar 2017 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
पांचवें दिन भी मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

सुपौल : वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोरचा एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर वित्त रहित शिक्षकों ने इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के पांचवें दिन रविवार को भी बहिष्कार किया. प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार […]

विज्ञापन

सुपौल : वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोरचा एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना के आह्वान पर जिला मुख्यालय स्थित बीएसएस कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर वित्त रहित शिक्षकों ने इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के पांचवें दिन रविवार को भी बहिष्कार किया. प्रो राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को नहीं मानेगी, मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा. वित्त रहित मोरचा के प्रदेश सचिव प्रो विश्वनाथ यादव ने प्रदेश के सभी वित्त रहित शिक्षकों से आह्वान किया

कि जब तक सरकार इंटर एवं डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण नहीं करेगी, हम सभी शिक्षक मूल्यांकन कार्य का अनवरत बहिष्कार करते रहेंगे. प्रो यादव ने कहा कि हमलोगों की मांगें समान काम के लिये समान वेतन, नियोजित शिक्षकों के लिये सातवां वेतनमान सहित अन्य शामिल है. माध्यमिक शिक्षक संघ के दानिश कुमार ने कहा कि अपनी मांगों के पूर्ति होने तक चट्टानी एकता में बंधे रहेंगे. सभा में प्रो विमलानंद झा, प्रो भागवत प्रसाद यादव, प्रो नरेंद्र कुमार झा, प्रो विमल प्रसाद यादव, प्रो मुस्तफा कमाल आिद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन