दहेज की खातिर पति ने की पत्नी की हत्या

Published at :18 Mar 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज की खातिर पति ने की पत्नी की हत्या

निर्मली (सुपौल) : नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित तिलयुगा नदी में बने लोहा पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह रस्सी से लटकती हुई एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इधर, देखते ही देखते मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट […]

विज्ञापन
निर्मली (सुपौल) : नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित तिलयुगा नदी में बने लोहा पुल के नीचे शुक्रवार की सुबह रस्सी से लटकती हुई एक 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ. शव पर नजर पड़ते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इधर, देखते ही देखते मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गयी. सूचना पर एसडीपीओ संतोष कुमार व थानाध्यक्ष सरोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की.
घटना स्थल से सटे नवटोली गांव के कई लोगों ने शव की पहचान की. इसके बाद मृतका के पिता नवटोली गांव निवासी बिंदेश्वर मंडल को सूचित किया गया. बिंदेश्वर ने भी आशय की पुष्टि की और मृतका की पहचान अपनी पुत्री सकुनी देवी (22) के रूप में की. मृतका के पिता ने थाने में दहेज उत्पीड़न व अपनी पुत्री की हत्या का मामला दर्ज कराया. आवेदन में श्री मंडल ने कहा है कि मृतका की शादी वर्ष 2015 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ मधुबनी जिला के घोघड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत रतनसारा गांव निवासी यदु मंडल के पुत्र कृष्णा मंडल से हुई थी.
शादी के बाद से ही कृष्णा दहेज की मांग करते हुए सकुनी को प्रताड़ित करता था. कहा है कि पांच दिन पूर्व कृष्णा ने उसकी बेटी से चार माह की बच्ची छीन लिया और उसे मायके भेज दिया. गुरुवार की सुबह करीब छह बजे कृष्णा अपने ससुराल नवटोली पहुंचा और सकुनी को उसके साथ विदा करने का अनुरोध ससुर से करने लगा. पिता के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब सात बजे उसने बेटी और दामाद को विदा किया, लेकिन ससुराल ले जाने के बजाय दामाद ने उसके पुत्री की हत्या कर दी. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है. शव को जब्त कर सुपौल में पोस्टमार्टम कराते हुए उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं प्राथमिकी अभियुक्त मृतका के पति कृष्णा मंडल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन