दुकान से 14 लाख गायब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. आरोपित दुकानदार से पुलिस कर रही पूछता छातापुर : मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप एक पान दुकान से नाटकीय तरीके से14 लाख रुपये नकदी चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुकान के अंदर फ्रीज में रखे गये रुपये को गायब करने का आरोप दुकानदार संतोष कुमार साह पर ही लगाया […]
विज्ञापन
कार्रवाई. आरोपित दुकानदार से पुलिस कर रही पूछता
छातापुर : मुख्यालय स्थित बस पड़ाव के समीप एक पान दुकान से नाटकीय तरीके से14 लाख रुपये नकदी चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दुकान के अंदर फ्रीज में रखे गये रुपये को गायब करने का आरोप दुकानदार संतोष कुमार साह पर ही लगाया जा रहा है. पुलिस पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में आरोपित दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इधर घटना की जानकारी के बाद से ही पीड़ित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है. घटना बुधवार अपराह्नकाल की बतायी जा रही है. दरअसल त्रिवेणीगंज के कुशहा निवासी राजदेव साह आरोपी दुकानदार के मामा ने छातापुर में
जमीन खरीदा था़ जमीन की रजिस्ट्री के लिए उसने नेपाल में जमीन बेची थी और 14 लाख रुपये लेकर बुधवार को छातापुर पहुंचा. जहां उन्होंने भांजा के पान दुकानदार संतोष को दुकान पर झोला सहित रुपया रखने के लिए दे दिया. साथ ही जमीन की रजिस्ट्री की तैयारी में जुट गये. अपराह्नकाल दुकानदार संतोष ने ही अपने मामा को रुपये गायब हो जाने की सूचना दी. सूचना के बाद जब वे दुकान पहुंचे तो रुपये रखे गये बैग को खाली देखा और बेहोश होकर जमीन पर गिर गये. घटना की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सूचना के बाद छातापुर पुलिस मौके पर पहुंची और रुपये की बरामदगी को लेकर तत्काल ही दुकान की गहन तलाशी ली. जहां उन्हें कोई सफलता हासिल नहीं हुई. इधर पीड़ित व्यक्ति को उपचार के लिए पीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया. जहां सदमे के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










