ग्राहकों की सुविधा का ख्याल नहीं

पिपरा : राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से मंगलवार को खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आम दिनों की तरह ग्राहक बैंक समय से जमा निकासी कराने बैंक शाखा पहुंचे, लेकिन बैंक का शटर बंद देख लौट गये. जागरूकता का अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंक हड़ताल की […]
पिपरा : राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से मंगलवार को खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आम दिनों की तरह ग्राहक बैंक समय से जमा निकासी कराने बैंक शाखा पहुंचे, लेकिन बैंक का शटर बंद देख लौट गये. जागरूकता का अभाव के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंक हड़ताल की सूचना पूर्व से नहीं था.
साथ ही बैंक शाखाओं द्वारा इस बाबत खाताधारकों को सूचित नहीं किया गया. कई खाताधारकों ने बताया कि बैंक शाखा द्वारा अधिकांश खाता को मोबाइल से जोड़ दिया गया है. बावजूद इसके ग्राहकों की सुविधा का ख्याल नहीं किया जा रहा है. वहीं विभिन्न बैंकों के एटीएम में भी पैसा नहीं रहने के कारण लोगों को नकदी की समस्याओं से जूझना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










