सिमराही बाजार से अपहृता को किया बरामद

Updated at :28 Feb 2017 9:11 AM
विज्ञापन
सिमराही बाजार से अपहृता को किया बरामद

करजाइन. बीते दिनों थाना क्षेत्र के बौराहा पंचायत से अपहृत हुई 15 वर्षीया नाबालिग को करजाइन पुलिस ने सिमराही से बरामद किया है. मालूम हो कि बीते सप्ताह इस मामले में पीड़ित परिजन द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन देकर अपहृता की सकुशल बरामदगी का गुहार लगाया गया था. जहां पुलिस ने थाना कांड संख्या […]

विज्ञापन
करजाइन. बीते दिनों थाना क्षेत्र के बौराहा पंचायत से अपहृत हुई 15 वर्षीया नाबालिग को करजाइन पुलिस ने सिमराही से बरामद किया है. मालूम हो कि बीते सप्ताह इस मामले में पीड़ित परिजन द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन देकर अपहृता की सकुशल बरामदगी का गुहार लगाया गया था. जहां पुलिस ने थाना कांड संख्या 09/17 दर्ज कर गंभीरता से छानबीन कर रही थी. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिमराही बाजार स्थित एनएच 57 पर उक्त अपहृत लड़की को कब्जे में लेकर करजाइन थाना लाया गया. बताया कि परिजनों को सूचना दी गयी है. 164 के बयान दर्ज कराने के लिये व्यवहार न्यायालय वीरपुर भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन