अपहरण के बाद नाबालिग से दो माह तक किया शोषण

Updated at :09 Feb 2017 6:01 AM
विज्ञापन
अपहरण के बाद नाबालिग से दो माह तक किया शोषण

सुपौल : छातापुर थाना पुलिस ने बुधवार को करीब ढाई माह पूर्व अपहृत एक नाबालिग को भीमपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. जिसके बाद छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां छात्रा ने बताया कि उसके साथ करीब दो माह तक यौन शोषण किया गया. जबकि उसके अपहरण को लेकर […]

विज्ञापन

सुपौल : छातापुर थाना पुलिस ने बुधवार को करीब ढाई माह पूर्व अपहृत एक नाबालिग को भीमपुर थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. जिसके बाद छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां छात्रा ने बताया कि उसके साथ करीब दो माह तक यौन शोषण किया गया. जबकि उसके अपहरण को लेकर गत 26 नवंबर को ही छातापुर थाना में कांड संख्या 295/16 दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी में छात्रा की मां ने 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था.

हालांकि मामले में 13 अभियुक्त फिलहाल जमानत पर हैं. जबकि अन्य दो अभियुक्त अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. छात्रा की मानें तो 23 नवंबर को वह घर के समीप ही एक खेत में घास काटने गयी थी. जहां से राघोपुर थाना क्षेत्र के फुलकाहा बिचारी निवासी मो शमशेर व गांव के ही मो खलील द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया. दोनों ने उसके मुंह पर एक रुमाल रखा, जिसके बाद वह बेहोश हो गयी. पीड़िता ने बताया कि शमशेर इसके बाद उसे कोसी तटबंध के भीतर मरौना प्रखंड के कमलपुर मंझारी स्थित अपनी बहन के घर ले जाया गया. जहां उसके साथ करीब दो महीने तक यौन संबंध बनाये गये.

पीड़िता के अनुसार इस दौरान उस पर किसी परिजन से संपर्क नहीं करने का दबाव बनाया जा रहा था. साथ ही उसे स्वयं सहित परिजनों के हत्या की धमकी भी दी जा रही थी. बताया कि कुछ दिनों पूर्व शमशेर उसे अपनी बहन के घर छोड़ कर भाग गया.

पीड़िता के पड़ोस में है आरोपित की मौसी का घर
पीड़िता की मां शमरून खातून ने बताया कि शमशेर की मौसी का घर परियाही में उसके घर के समीप ही है. जबकि उसकी एक बहन का भी ससुराल पड़ोस के ही गांव में है. यही कारण है कि शमरून का अक्सर गांव में आना-जाना होता था. बताया कि शमशेर ने अपने मौसेरे भाई खलील सहित अन्य अभियुक्तों की सहायता से घटना को अंजाम दिया.
इधर, पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह किसी प्रकार मरौना स्थित शमशेर की बहन के घर से जान बचा कर भाग निकलने में कामयाब रही. बुधवार को घर जाने के क्रम में पुलिस ने उसे भीमपुर बाजार से बरामद किया. जिसके बाद उसे पहले थाना ले जाया गया. वही बाद में परिजनों के साथ पुलिस कर्मी उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.
बरामद छात्रा का मेडिकल जांच कराया गया है. जबकि अन्य आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. मामले का गंभीरता पूर्वक अनुसंधान कराया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पहल हो रही है.
शैलेंद्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष, छातापुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन