दो लोगों से 72 हजार रुपये की लूट

सुपौल/पिपरा : सदर अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना जिला मुख्यालय के महावीर चौक के समीप अवस्थित उदयचंद धर्मशाला के समक्ष घटी, जहां बैंक ऑफ इंडिया महावीर चौक शाखा से 48 हजार रुपये की निकासी कर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक […]
सुपौल/पिपरा : सदर अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. पहली घटना जिला मुख्यालय के महावीर चौक के समीप अवस्थित उदयचंद धर्मशाला के समक्ष घटी, जहां बैंक ऑफ इंडिया महावीर चौक शाखा से 48 हजार रुपये की निकासी कर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक से बाइक सवार अपराधियों ने रुपये छीने व फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर परिषद के वार्ड नौ विद्यापुरी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक विजय नाथ झा को बाइक पर सवार दो लोगों ने ठोकर मारी दी. जिससे वह सड़क पर ही गिर गये,
जबकि बाइक सवार अपराधियों ने उनके हाथ से झोला छीन चिल्ड्रेन पार्क की ओर भाग निकले. घटना में श्री झा घायल हो गये. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बाद में सूचना पर पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार व सदर थाना के अनि ब्रजेश कुमार चौहान सदर अस्पताल पहुंचे तथा पीड़ित का बयान दर्ज किया. पीड़ित के अनुसार बैंक शाखा से 48 हजार रुपये की निकासी के बाद झोला में रुपये रख कर वह घर जा रहा था. इसी क्रम में अपराधियों ने बाइक से ठोकर मार कर उन्हें जख्मी कर दिया. जबकि उनके हाथ से झोला छीन कर फरार हो गया. सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले का अनुसंधान आरंभ कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










