किसानों को नहीं मिली राशि

Updated at :02 Feb 2017 3:50 AM
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिली राशि

अनदेखी. अनुदान का लाभ नहीं मिलने से किसानों को परेशानी कृषि विभाग ने कहा था कि एक सप्ताह में संबंधित किसानों को अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाता में भेज दिया जायेगा, लेकिन अभी तक नहीं भेजा गया. सुपौल : कृषि विभाग की शिथिलता के कारण किसानों को परेशानी […]

विज्ञापन

अनदेखी. अनुदान का लाभ नहीं मिलने से किसानों को परेशानी

कृषि विभाग ने कहा था कि एक सप्ताह में संबंधित किसानों को अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाता में भेज दिया जायेगा, लेकिन अभी तक नहीं भेजा गया.
सुपौल : कृषि विभाग की शिथिलता के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि बीते माह किसानों ने अनुदानित दर पर गेहूं का बीज क्रय किया था. जहां उक्त बीज के क्रय किये जाने के समय किसानों ने विभाग द्वारा निर्धारित राशि जमा किया. किसानों ने बताया कि वे सभी विभाग द्वारा चिह्नित क्रय केंद्र से बीज खरीदा. उक्त समय उन लोगों को जानकारी दी गयी कि किसानों को अनुदान का लाभ पाने के लिए आवेदन के साथ पहले पूरी राशि जमा कराना होगा.
साथ ही एक सप्ताह में संबंधित किसानों को अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि आरटीजीएस के माध्यम से संबंधित किसानों के खाता में भेज दिया जायेगा, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अधिकांश किसानों को अनुदान का लाभ उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस कारण किसानों के खेती पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
कहते हैं किसान : किसान दिलीप यादव, मोहित मंडल, रंजन झा सहित अन्य ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे बीज का क्रय किया था. किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा विभाग को ससमय योजना मद की राशि उपलब्ध करवाया जाता रहा है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण उन लोगों को अनुदान की राशि नहीं मिल पा रहा है. सरकार को चाहिए कि किसानों से पूर्ण राशि जमा कराये जाने के बजाय अनुदान को काट कर ही जमा लिया जाना चाहिए. ताकि अनुदान की राशि के लिए किसानों को चक्कर काटने पर विवश न होना पड़े. किसानों ने यह भी बताया कि अनुदान प्राप्त करने के लिए जब वे विभागीय कार्यालय या किसान सलाहकार से संपर्क साधते हैं तो उन्हें एक ही जवाब मिलता रहा है कि बैंक शाखा को आवेदन भेज दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन