नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at :02 Feb 2017 3:49 AM
विज्ञापन
नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार

सुपौल : जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बुधवार की संध्या उत्पाद पुलिस द्वारा पिपरा बाजार तथा आसपास के इलाकों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस क्रम में दो लोगों को चार बोतल नेपाली देसी शराब दिलवाले के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस क्रम में एक बाइक संख्या […]

विज्ञापन

सुपौल : जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बुधवार की संध्या उत्पाद पुलिस द्वारा पिपरा बाजार तथा आसपास के इलाकों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस क्रम में दो लोगों को चार बोतल नेपाली देसी शराब दिलवाले के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इस क्रम में एक बाइक संख्या बीआर 50 डी/8939 को भी जब्त किया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो नौशाद व मो आलम अंसारी शामिल है. इसके अलावा गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस द्वारा बुधवार की सुबह ही पिपरा थाना क्षेत्र के गम्हरपुर से भरत आर्य नामक एक व्यक्ति को दस बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. यह जानकारी उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन