ट्रैक्टर की चपेट में आये चालक की हुई मौत

त्रिवेणीगंज : थानाक्षेत्र के तितुआहा व मधेपुरा जिला के सीमावर्ती गांव झरकाहा के समीप शनिवार की शाम ईंट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसी ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को ग्रामीण तथा परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते […]
त्रिवेणीगंज : थानाक्षेत्र के तितुआहा व मधेपुरा जिला के सीमावर्ती गांव झरकाहा के समीप शनिवार की शाम ईंट लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसी ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल को ग्रामीण तथा परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. हालांकि इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के क्रम में भरगामा थाना क्षेत्र के सोकेला मोड़ के समीप ही चालक की मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शिवनगर स्थित मृतक के घर पहुंची. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार प्रेषण तक घटना के बाबत परिजनों द्वारा आवेदन लिखा जा रहा था. प्रभारी थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बाबत मामले में आवेदन प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










