एसएसबी जवानों ने जब्त की 120 बोतल नेपाली शराब

Updated at :02 Jan 2017 6:47 AM
विज्ञापन
एसएसबी जवानों ने जब्त की 120 बोतल नेपाली शराब

एसएसबी जवानों द्वारा बरामद शराब. वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन के मंशि पिपराही स्थित पीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात 120 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की. बीओपी प्रभारी एसआई पाल सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व से गोपनीय सूचना मिल रही थी […]

विज्ञापन

एसएसबी जवानों द्वारा बरामद शराब.

वीरपुर : एसएसबी 45 वीं बटालियन के मंशि पिपराही स्थित पीओपी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात 120 बोतल नेपाली देशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की. बीओपी प्रभारी एसआई पाल सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व से गोपनीय सूचना मिल रही थी कि एक जनवरी के मौके पर शराब की बड़ी खेप भारतीय प्रभाग में पहुंचाने के लिए तस्कर लगातार फिराक में हैं. इसके तहत लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था.
इसी क्रम में शनिवार की रात करीब दो बजे नाका पार्टी के जवान गोपनीय स्थल पर छिप कर निगाह बनाये हुए थे. बताया कि तस्कर अपने सिर पर एक बड़े बोरा का गठरा अपने सिर पर लाद कर अंधेरा और कोहरा का फायदा उठाकर पीलर संख्या 201/ 4 के पास नेपाल प्रभाव से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. जिसके बाद वह गठरी फेंक कर नेपाल प्रभाग की ओर भाग निकला. श्री सिंह ने बताया कि एसएसबी जवानों ने गठरी को जब्त कर लिया. जिसमें नेपाली देशी उमंग नामक 300 एमएल की 120 बोतल शराब बरामद हुई. बाजार में यह करीब चार हजार रुपये मूल्य की बतायी जाती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन