दो अलग-अलग घटनाओं में दो गिरफ्तार, शराब जब्त

Updated at :20 Dec 2016 8:12 AM
विज्ञापन
दो अलग-अलग घटनाओं में दो गिरफ्तार, शराब जब्त

वीरपुर : थाना पुलिस की सक्रियता से सोमवार को अलग – अलग घटनाओं का उद्भेदन किया है. सोमवार को जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में वीरपुर पुलिस ने बसंतपुर वार्ड नंबर 13 चकबंदी चौक के समीप 20 बोतल नेपाली उमंग शराब के साथ […]

विज्ञापन
वीरपुर : थाना पुलिस की सक्रियता से सोमवार को अलग – अलग घटनाओं का उद्भेदन किया है. सोमवार को जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में वीरपुर पुलिस ने बसंतपुर वार्ड नंबर 13 चकबंदी चौक के समीप 20 बोतल नेपाली उमंग शराब के साथ 52 वर्षीय महेश शर्मा को गिरफ्तार किया है.
वहीं बीते 17 दिसंबर को थानाक्षेत्र के बलभद्रपुर बाजार में हैदर अली और मोहम्मद गौस की दुकान में चोरी किये जाने के मामले में लोगों की सूचना पर चोरी के सामान के साथ एक युवक को कुसहर ऐराजी पलार से गिरफ्तार किया गया. उक्त चोर की पहचान 29 वर्षीय मो जाकिर के रूप में की गयी है. मो जाकिर नेपाल सुनसरी जिले के इनरुवा वॉर्ड नंबर सात का रहने वाला बताया जा रहा है. पूछताछ के दौरान पुलिस के समक्ष गिरफ्तार मो जाकिर ने चोरी किये जाने की पुष्टि भी की. चोर के पास से जब्त किये गये सामान में इलेक्ट्रिक आयरन, लाइट, साबुन, तेल और घड़ी बरामद की गयी. बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस अवसर पर इंस्पेक्टर दिलीप कुमार, थानाध्यक्ष सुरेश कुमार राम, एएसआई रणजय कुमार सिंह, राणा सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन