निश्चय यात्रा : नीतीश कुमार पहुंचे सुपौल के बलहा गांव, लिया विकास कार्यों का जायजा

Updated at :15 Dec 2016 7:51 AM
विज्ञापन
निश्चय यात्रा : नीतीश कुमार पहुंचे सुपौल के बलहा गांव, लिया विकास कार्यों का जायजा

सुपौल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी निश्चय यात्रा के चौथे चरण में सुपौल के बलहा गांव में तीन वार्डों के विकास कार्यों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री इस यात्रा के लिए बुधवार की देर रात 11 बजे ही सुपौल पहुंच गये थे और उन्होंने रात पौने बारह बजे ही जिले के […]

विज्ञापन

सुपौल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपनी निश्चय यात्रा के चौथे चरण में सुपौल के बलहा गांव में तीन वार्डों के विकास कार्यों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री इस यात्रा के लिए बुधवार की देर रात 11 बजे ही सुपौल पहुंच गये थे और उन्होंने रात पौने बारह बजे ही जिले के अतिथि गृह का उद्घाटन किया. निश्चय यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री तीन जिले के विकास कार्यों का जायजा लेंगे. उनका यह कार्यक्रम 17 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान वे सुपौल के अलावा मधेपुरा और सहरसा का भी दौरा करेंगे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सुपौल के बलहा गांव में जन शिकायत केंद्र, प्रखंड कौशल विकास केंद्र और अन्य विकास कार्यों का जायजा लिया. इसके अलावा वे इस जिले में जिला प्रबंधन सह परामर्श केंद्र, बिहार लोक शिकायत निवारण केंद्र, प्रखंड कौशल विकास केंद्र, लोक सेवाओं का अधिकार के साथ दूसरे विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे. दोपहर बाद में सीएम की चेतना सभा होगी. इसमें आम लोगों के साथ ही जीविका की महिलाएं और शराबबंदी अभियान से जुड़े लोग शामिल होंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शाम में सात निश्चय, शराबबंदी, लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून का क्रियान्यन, धान खरीद सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जिलास्तीय बैठक करेंगे.

सहरसा में मोरों के गांव आरण जायेंगे सीएम
चौथे चरण की निश्चय यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आखिरी पड़ाव सहरसा में तय है. 17 दिसंबर यानी शनिवार को मधेपुरा से दस बजे मुख्यमंत्री सहरसा के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. सहरसा आगमन पर मुख्यमंत्री सहित उनके काफिले का पहला दौरा सत्तरकटैया प्रखंड के आरण गांव से आरंभ होगा. मुख्यमंत्री आरण गांव पहुंच वहां मोर की मौजूदगी व उसके इतिहास की जानकारी लेगें. ताकि उसके संरक्षण के लिए सरकार की पहल की जा सके.
शुक्रवार 16 दिसंबर की सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से मधेपुरा के लिए रवाना हो जायेंगे. सुबह दस बजे से 12 बजे तक वे मेडिकल कॉलेज के नये भवन, डीआरसीसी, सुखासन, कौशल विकास केंद्र व पीजीआरओ कार्यालय जायेंगे. वहीं ढ़ाई बजे से साढ़े चार बजे तक बीएन मंडल स्टेडियम में चेतना सभा को संबोधित करेंगे, जबकि झल्लुबाबु सभागार में साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन