जायदाद का चाहता है बंटवारा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :07 Sep 2016 4:58 AM
विज्ञापन

साजिश. पिता पर लगाया आतंकवादी बनने के लिए दबाव देने का आरोप पिता ने बेटे के गलत कार्यों का विरोध करते हुए उसे घर से निकाल दिया, तो पुत्र ने पिता पर आतंकवादी फौज में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाना और मीडिया के कार्यालयों का चक्कर लगाने लगा. मामला नप […]
विज्ञापन
साजिश. पिता पर लगाया आतंकवादी बनने के लिए दबाव देने का आरोप
पिता ने बेटे के गलत कार्यों का विरोध करते हुए उसे घर से निकाल दिया, तो पुत्र ने पिता पर आतंकवादी फौज में शामिल होने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए थाना और मीडिया के कार्यालयों का चक्कर लगाने लगा. मामला नप क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच स्थित डकही घाट मुहल्ला का है. पुत्र रजाउद्दीन के आरोप पर स्थानीय ग्रामीण भी हैरान हैं. दर्जनों ग्रामीणों ने रजाउद्दीन के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि उसका चरित्र संदेहास्पद है.
सुपौल : नगर परिषद वार्ड नंबर पांच निवासी मो सहाबुद्दीन पर उसके मंझले बेटे रजाउद्दीन ने आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था. मंगलवार की दोपहर डकही घाट के दर्जनों ग्रामीणों ने रजाउद्दीन के आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि रजाउद्दीन का चरित्र संदेहास्पद है.
वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ कर पांच वर्षों से गायब था और इस वर्ष ईद के मौके पर घर आया. वहीं रजा के पिता मो सहाबुद्दीन ने बताया कि रजाउद्दीन का चरित्र बचपन से ही खराब है. पहले वह घर में रखे अनाज को ही बेच दिया करता था. बाद में घर से जमीन संबंधी कागजात की चोरी कर वीणा स्थित बैंक से सहाबुद्दीन बन कर लोन भी उठा चुका है. बाद में घर में रखा मदरसे का 40 हजार रुपया भी चुरा लिया और भाग कर मोबाइल दुकान खोल लिया.
गलत सोहबत के कारण जल्द ही पूंजी खत्म हो गयी और रजाउद्दीन अपने पिता सहित अपने भाइयों पर जायदाद के बटवारे का दबाव बनाने लगा. रजाउद्दीन के आचरण को देखते हुए पिता ने उसे बटवारा नहीं करने और कमा कर खाने की सलाह दी. इस बात से नाराज रजाउद्दीन अपने परिवार के सदस्यों को विभिन्न प्रकार से परेशान करने लगा. परिजनों ने बताया कि रजाउद्दीन की कारगुजारी से परेशान हो कर ग्रामीणों द्वारा उसे परिवार सहित गांव से बाहर निकाल दिया गया. जिसके बाद सदर थानाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के पहल पर उसे पुन: घर में रहने की इजाजत दी गयी है.
पत्नी ने कहा, सही है पति का आरोप
घर पर मौजूद रजाउद्दीन की पत्नी वजीफा खातून ने अपने पति के आरोप को सही करार देते हुए कहा कि आतंकवादी बनने से इनकार करने के कारण उसे जायदाद में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है.
कहते हैं वार्ड पार्षद
रजाउद्दीन जायदाद के बटवारे को लेकर झूठा आरोप अपने पिता पर लगा रहा है. रजाउद्दीन का चरित्र शुरू से ही पूरे समाज के लिए संदेहास्पद रहा है. रजाउद्दीन के पिता काफी सभ्य व सामाजिक व्यक्ति हैं. बेटे द्वारा उन्हें बदनाम करने का कार्य किया गया है.
मो अली हसन, पार्षद, वार्ड पांच , सुपौल
कहते हैं थानाध्यक्ष
रजाउद्दीन के द्वारा जमीन जायदाद के मामले को लेकर बेवजह भ्रम फैलाया जा रहा है. हालांकि थाना को लिखित रूप से रजाउद्दीन द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पूर्व में रजाउद्दीन को परिवार सहित घर से निकाला गया था. मेरे द्वारा सामाजिक पहल के बाद उसे घर में रहने की इजाजत दी गयी.
राम इकबाल यादव, सदर थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










