सौभाग्य का व्रत तीज और चौठचंदा आज
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Sep 2016 2:04 AM
विज्ञापन

सुपौल : सुहागिनों के आस्था के रूप में मनायी जाने वाली चौठचंदा व पति के दीर्घायु के लिए पत्नी द्वारा किये जाने वाला पर्व तीज को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी. तीज को लेकर अस्थायी दुकानों में भी अप्रत्याशित भीड़ लगी थी. वहीं फल मंडी में भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा. हालांकि […]
विज्ञापन
सुपौल : सुहागिनों के आस्था के रूप में मनायी जाने वाली चौठचंदा व पति के दीर्घायु के लिए पत्नी द्वारा किये जाने वाला पर्व तीज को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी. तीज को लेकर अस्थायी दुकानों में भी अप्रत्याशित भीड़ लगी थी. वहीं फल मंडी में भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा. हालांकि महंगाई के बावजूद शनिवार को बाजार में महिलाओं द्वारा पूजा के लिये हर प्रकार की सामग्री खरीदी गयी.
विधि विधान के साथ होती है पूजा : तीज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रख कर शिव व पार्वती की पूजा करती है. मिठाईयां, फल, सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री के साथ पूजा कर पंडितों को दान किया जाता है. वहीं कई घरों में पंडितों द्वारा ही पूजा करवाई जाती है. यह व्रत सुहागिनों के द्वारा की जाती है. विवाहिता द्वारा पति की दीर्घायु जीवन, पारिवारिक जीवन में स्थिरता , समृद्धि और सौहार्द के लिए तीज का व्रत रखा जाता है. जबकि महिलाओं द्वारा चौठचंदा का व्रत घर में शांति व बच्चों के मंगलकामना के लिए किया जाता है.
बाजार में सजी मिट्टी के बरतन की दुकान. फोटो। प्रभात खबर
80 रुपये किलो बिका खीरा : तीज और चौठचंदा पर्व को लेकर शनिवार को दुकानदारों की चांदी रही. दुकानदारों ने मनमानी कीमत पर फल व खीरा बेचे. आम दिनों में 20 से 40 रुपये बिकने वाला खीरा 60 से 80 रुपये, सेब 100 से 130 रुपये किलो, मौसमी 60 से 75 रुपये किलो, नाशपाती 90 से 110 रूपये किलो बिका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










