12 सूत्री मांगों को लेकर आम हड़ताल

Updated at :02 Sep 2016 12:00 AM
विज्ञापन
12 सूत्री मांगों को लेकर आम हड़ताल

12 सूत्री मांगों को लेकर आम हड़ताल फोटो -10कैप्सन – हड़ताल में शामिल सदस्यजदिया केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का असर जदिया सहित […]

विज्ञापन

12 सूत्री मांगों को लेकर आम हड़ताल फोटो -10कैप्सन – हड़ताल में शामिल सदस्यजदिया केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का असर जदिया सहित आस पास के इलाके में भी देखा गया. लाल झंडा के बैनर तले श्रमिको ने जदिया हनुमान मंदिर के समीप एसएच 76 को जाम कर केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबजी की..जिससे सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. वहीं राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक रामनाथ रजक पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर श्रमिको को समझा बुझा कर जाम तुड़वाया. जाम का नेतृत्व देवेंद्र यादव, सदानंद राम, कैलाश यादव, सुरेंद्र यादव, शम्भू पासवान, शोभा देवी, कुमा देवी, रंजू देवी कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन