सब्जी के लिए मशहूर योगियाचाही गांव की नहीं बदली तसवीर

सुपौल : कोसी क्षेत्र का आर्थिक आधार खेतीबाड़ी सहित कृषि जनित रहा है. यहां कि मिट्टी भी इसी अनुकूल माना जाता है. जहां हजारों एकड़ भूमि से फसल उगा कर किसान समृद्ध बने रहे. वर्ष 2008 की तबाही ने इस इलाके को झकझोर कर रख दिया. जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के कुशहा पंचायत स्थित योगियाचाही […]
सुपौल : कोसी क्षेत्र का आर्थिक आधार खेतीबाड़ी सहित कृषि जनित रहा है. यहां कि मिट्टी भी इसी अनुकूल माना जाता है. जहां हजारों एकड़ भूमि से फसल उगा कर किसान समृद्ध बने रहे. वर्ष 2008 की तबाही ने इस इलाके को झकझोर कर रख दिया. जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड के कुशहा पंचायत स्थित योगियाचाही गांव की कहानी भी कुछ इसी तरीके का है.
यह इलाका कभी सब्जी की खेती के लिए मशहूर रहा था. लेकिन कोसी की विभिषिका की चपेट में आने के बाद ना जाने इस इलाके में जीवन बसर कर रहे लोग कब तक उपेक्षा का दंश झेलते रहेंगे. आलम यह है कि कई वर्ष बीत जाने के बाद भी ना तो किसी जन प्रतिनिधि इस इलाके को सुसज्जित कराये जाने हेतु किसी प्रकार का यत्न कर रहे हैं और न ही विभाग द्वारा समुचित प्रयास किया जा रहा है. जिस कारण उक्त प्रखंड क्षेत्र के इस इलाके के लोग अब तक उद्धारक की आस में टकटकी नजर लगाये बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










