निगरानी की कार्रवाई के विरोध में शिक्षक रहे सांकेतिक हड़ताल पर

Updated at :30 Aug 2016 6:07 AM
विज्ञापन
निगरानी की कार्रवाई के विरोध में शिक्षक रहे सांकेतिक हड़ताल पर

त्रिवेणीगंज : उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमैनियां के शिक्षक विद्यानंद कुमार को षड‍यंत्र के तहत निगरानी द्वारा फंसाये जाने एवं त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 147/16 को वापस की मांग को लेकर प्रखंड के सभी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षका एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे. सांकेतिक हड़ताल के कारण स्कूलों में पठन-पाठन ठप रहा. मालूम हो […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमैनियां के शिक्षक विद्यानंद कुमार को षड‍यंत्र के तहत निगरानी द्वारा फंसाये जाने एवं त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 147/16 को वापस की मांग को लेकर प्रखंड के सभी स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षका एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहे. सांकेतिक हड़ताल के कारण स्कूलों में पठन-पाठन ठप रहा. मालूम हो कि उक्त घटना के विरोध में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोपगुट) एवं बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया था. प्रखंड के सभी स्कूल तो नियमित समय पर खुली,

लेकिन कामकाज ठप रहा. उक्त घटना को लेकर शिक्षकों में स्पष्ट रोष झलक रहा था. बाद में बीआरसी के परिसर में संयुक्त संघ की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि साजिश के तहत प्रखंड शिक्षक विद्यानंद कुमार को फंसाया गया है. वक्ताओं ने कहा कि इससे पूर्व भी दो शिक्षकों पर स्थानीय थाने में झूठा मुकदमा दायर कराया गया है. जिसकी तीव्र निंदा की गयी. बैठक में अरुण रंजन, अनिल यादव, मो खुर्शीद आलम, संतोष कुमार, डॉ गौरीशंकर, रणधीर सिंह, सुशील कुमार सुमन, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमार, दिनेश राम, राज कुमार यादव, नरेश यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन