नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Aug 2016 3:44 AM
विज्ञापन

जलापूर्ति योजना से वंचित वार्डों में स्थापित किये जायेंगे चापाकल सुपौल : नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में हुई. मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. साथ ही विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने पर भी गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया […]
विज्ञापन
जलापूर्ति योजना से वंचित वार्डों में स्थापित किये जायेंगे चापाकल
सुपौल : नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को नगर परिषद कार्यालय स्थित सभागार में हुई. मुख्य पार्षद अर्चना कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. साथ ही विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने पर भी गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से चार प्रकार के एजेंडे पर विमर्श किया गया. इस दौरान नगर परिषद निधि की समीक्षा की गयी. इस क्रम में निर्णय लिया गया कि नगर परिषद क्षेत्र के जिन वार्डों में निधि पूर्व में कम मिली है. वहां आगामी योजनाओं में निधि में बढ़ोतरी की जायेगी. यह भी निर्णय लिया गया कि जलापूर्ति योजना के तहत जिन वार्डों में अब तक योजना प्रारंभ नहीं हुई है. उन वार्डों में तत्काल चापाकल की व्यवस्था की जायेगी.
बैठक में सरकार द्वारा की गयी ऑडिट पर भी चर्चा की गयी. साथ ही नगर परिषद के राजस्व में वृद्धि हेतु होल्डिंग टैक्स आदि की वसूली पर जोर दिया गया. कहा गया कि जिन दुकानदारों व अन्य लोगों के विरुद्ध होल्डिंग टैक्स बकाया है. ऐसे लोगों से शीघ्र ही होल्डिंग टैक्स की वसूली की जायेगी. बैठक के क्रम में बताया गया कि डूडा के कार्यपालक अभियंता रणविजय राम की प्रतिनियुक्ति की गयी है. लेकिन वे उचित समय नहीं दे पा रहे हैं. लिहाजा नये कार्यपालक अभियंता की प्रतिनियुक्ति हेतु सरकार से अनुरोध किया गया है. बैठक में सरकारी टैक्स की वसूली एवं नये निविदा पर भी निर्णय लिया गया. इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद रमेंद्र कुमार रमण, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, जगदीश यादव, रंजू झा, उषा देवी, बसारत अली, मो करीम, कुशेश्वर राम, ललित यादव, कनीय अभियंता अमरेंद्र यादव सहित अन्य सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










