सड़क दुर्घटना में जख्मी की उपचार के दौरान मौत

Updated at :22 Aug 2016 4:43 AM
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जख्मी की उपचार के दौरान मौत

सरायगढ़ : एसएच 76 पथ में शनिवार के दिन हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय मुन्नी लाल मुखिया की मौत उपचार के दौरान हो गयी. मालूम हो कि एसएच 76 पर सरायगढ़ गांव के समीप शनिवार को एक सुमो गाड़ी की ठोकर से एक टैम्पू पलट गई. जिसमें आठ व्यक्ति […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : एसएच 76 पथ में शनिवार के दिन हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय मुन्नी लाल मुखिया की मौत उपचार के दौरान हो गयी. मालूम हो कि एसएच 76 पर सरायगढ़ गांव के समीप शनिवार को एक सुमो गाड़ी की ठोकर से एक टैम्पू पलट गई. जिसमें आठ व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया था.

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी, भपटियाही में भरती करवाया गया. लेकिन डॉ मनोज कुमार दिवाकर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी मुन्नी लाल मुखिया को सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. असमय हुई जख्मी की मौत की घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. इधर अन्य जख्मियों का उपचार सदर अस्पताल में जारी है. घटना को लेकर किसनपुर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी है. जबकि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन