महापरीक्षा में कम रही नवसाक्षरों की उपस्थिति

कुनौली : कुनौली संकुल में साक्षरता महा परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई. महा परीक्षा को लेकर संकुल क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जिसमें कन्या मध्य विद्यालय कुनौली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुनौली शामिल है. संकुल के सीआरसीसी जगदीश रजक ने बताया कि इन दोनों केंद्रो में कुल 29 नवसाक्षरों ने महा […]
कुनौली : कुनौली संकुल में साक्षरता महा परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई. महा परीक्षा को लेकर संकुल क्षेत्र में दो परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जिसमें कन्या मध्य विद्यालय कुनौली एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुनौली शामिल है. संकुल के सीआरसीसी जगदीश रजक ने बताया कि इन दोनों केंद्रो में कुल 29 नवसाक्षरों ने महा परीक्षा में भाग लिया. बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर में चार और कन्या मध्य विद्यालय में 25 नवसाक्षर ने इस महा परीक्षा में भाग लिया. हालांकि संकुल क्षेत्र में पंचायतवार नव साक्षरों की संख्या काफी अधिक है. लेकिन परीक्षा में इनकी उपस्थित काफी कम देखी गयी. इस मौके पर सीआरसीसी जगदीश रजक के अलावे अनिल झा, राजकुमार मेहता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










