ट्रेन से कट कर युवक की मौत

मुरलीगंज : मुरलीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रविवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मुरलीगंज के प्लेटफार्म संख्या एक की पटरी पर एक लगभग 25 वर्षीय आज्ञात युवक का शरीर दो टुकड़ों में पाया गया. आज्ञात लाश की खबर आग […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर रविवार की सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मुरलीगंज के प्लेटफार्म संख्या एक की पटरी पर एक लगभग 25 वर्षीय आज्ञात युवक का शरीर दो टुकड़ों में पाया गया. आज्ञात लाश की खबर आग की तरह चारो ओर फैल गयी. लाश की पहचान करने आसपास के गावों से लोगों की काफी भीड़ लग गयी. स्टेशन अधीक्षक मुरलीगंज ने इस घटना की सूचना बनबनखी रेल पुलिस को दी.
सूचना पाकर बनबनखी रेल पुलिस के एएसआई मिथिलेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर कटे हुए व्यक्ति के विषय में जानकारी हांसिल करनी चाही. जांचोपरांत उन्होंने तत्काल आज्ञात घोषित कर लाश को पोस्टमार्टम एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह 03:45 बजे कोसी एक्सप्रेस गुजरती है उसी से कटकर युवक की मौत हुई. युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष होगी , ब्लू कलर का जींस, मटमैला कलर का अंडर पेंट और चेकदार हरा ब्लू कलर का सर्ट पहने हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










