विवादित जमीन पर रहती है नजर
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Aug 2016 8:11 AM
विज्ञापन

भूमि विवाद के एक मामले में शुक्रवार की सुबह सुपौल पुलिस के एक जवान ने असामाजिक तत्वों के साथ मिल कर वार्ड नंबर 26 स्थित झखराही टोला में जम कर उत्पात मचाया. सुपौल : खाकी के रूतबे का इस्तेमाल कर मालामाल बनने के फिराक में जुटा सुपौल पुलिस का सिपाही त्रिलोकी पासवान का संबंध सुपौल […]
विज्ञापन
भूमि विवाद के एक मामले में शुक्रवार की सुबह सुपौल पुलिस के एक जवान ने असामाजिक तत्वों के साथ मिल कर वार्ड नंबर 26 स्थित झखराही टोला में जम कर उत्पात मचाया.
सुपौल : खाकी के रूतबे का इस्तेमाल कर मालामाल बनने के फिराक में जुटा सुपौल पुलिस का सिपाही त्रिलोकी पासवान का संबंध सुपौल के भू माफियाओं से है. रातोंरात अमीर बनने की कोशिश में जुटा त्रिलोकी विवादित जमीन की तलाश में जुटा रहता है. झखराही मुहल्ला के जिस विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को सिपाही द्वारा तांडव मचाया गया, इसी परिप्रेक्ष्य में पूर्व में भी उक्त सिपाही शाम-दाम-दंड-भेद की नीति अपना चुका है.
कौशल किशोर सिंह पर दबाव बनाने की नीयत से सिपाही त्रिलोकी ने अपनी पत्नी टिंकू देवी के माध्यम से एससी/एसटी थाना में मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज करवाया था. इस प्राथमिकी को दर्ज करवाने के लिए भी सिपाही त्रिलोकी ने तमाम हथकंडे अपनाया था. सदर थाना, एससी/एसटी थाना और महिला थानाध्यक्ष द्वारा झूठा केस दर्ज करने से इंकार करने के बाद त्रिलोकी ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष अपनी पत्नी से आवेदन दिलवाया.जिसके बाद लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश पर एससी/एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश
वर्दी का रौब जमा कर जहां सिपाही त्रिलोकी पासवान शांतप्रिय लोगों को परेशान कर रहा है.वहीं अपने कृत्य से पुलिस की छवि को भी धूमिल कर रहा है.वर्षों से सुपौल पुलिस बल में जमे त्रिलोकी पासवान की इस कार्यशैली से सुपौल पुलिस लाइन के कई अधिकारी भी आजिज हैं.
त्रिलोकी ने अपने इस गिरोह मेंकई अन्य लोगों को भी शामिल कर रखा है. जिसकी समाज में अच्छी छवि नहीं है. ऐसे असामाजिक तत्व त्रिलोकी पासवान की शह पा कर अक्सर पुलिस लाइन परिसर में मंडराते नजर आते हैं. वहीं शुक्रवार की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को मुहल्ला वासियों का एक समूह सुपौल एसपी डॉ कुमार एकले से मिल कर सिपाही की इस करतूत से अवगत करायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










