दोषी एएसआई के विरुद्ध हुई निलंबन की कार्रवाई, आंदोलन स्थगित

सुपौल : किसनपुर थाना में पदस्थापित एएसआई अरविंद सिंह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जयंत मिश्रा के साथ किये गये दुर्व्यवहार व गाली-गलौज मामले में एसपी डॉ कुमार एकले ने जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी एएसआई को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो […]
सुपौल : किसनपुर थाना में पदस्थापित एएसआई अरविंद सिंह द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जयंत मिश्रा के साथ किये गये दुर्व्यवहार व गाली-गलौज मामले में एसपी डॉ कुमार एकले ने जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी एएसआई को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया है.
ज्ञात हो कि दुर्व्यवहार की घटना का विडियो वायरल होने और भाजपा सहित अन्य संगठनों के आक्रोश को देखते हुए एसपी ने पूर्व में ही उक्त अधिकारी को किसनपुर थाना से हटा कर लाइन हाजिर कर दिया था.शनिवार को एसपी के इस कार्रवाई के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.जिसमें इस मामले को लेकर भाजपा द्वारा आहूत विरोध कार्यक्रमों को तत्काल स्थगित करने का निर्णय लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










