अवैध राशि नहीं देने पर बाइक चालक की हुई पिटाई

Updated at :11 Aug 2016 4:22 AM
विज्ञापन
अवैध राशि नहीं देने पर बाइक चालक की हुई पिटाई

सुपौल : लोकतांत्रित पद्धति में पुलिस को कानून एवं विधि व्यवस्था के रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बहुत सारे पुलिस कर्मियों ने इस जिम्मेदारी पर ईमानदारी व कर्मठता पूर्वक निर्वहण करते हुए अपनी जान तक की बाजी भी लगा दी है. जिसके कारण वे ना सिर्फ विभाग के लिये नजीर बने गये, बल्कि लोगों […]

विज्ञापन

सुपौल : लोकतांत्रित पद्धति में पुलिस को कानून एवं विधि व्यवस्था के रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बहुत सारे पुलिस कर्मियों ने इस जिम्मेदारी पर ईमानदारी व कर्मठता पूर्वक निर्वहण करते हुए अपनी जान तक की बाजी भी लगा दी है. जिसके कारण वे ना सिर्फ विभाग के लिये नजीर बने गये, बल्कि लोगों में भी ऐसे जाबांज पुलिस कर्मियों के प्रति अटूट श्रद्धा व सम्मान व्याप्त है. ऐसे पुलिस वालों के लिये सरकारी गुंडा और अन्य कई विशेषणों का प्रयोग किया जाता है. कुछ खास किस्म के इन पुलिस कर्मियों की वजह से ही पूरा पुलिस तंत्र भी बदनामी का दंश झेल रहा है.

बावजूद हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर ऐसे पुलिस वाले अपने घिनौने करतूत से बाज नहीं आ रहे. ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र में उजागर हुआ. जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक जमादार ने अवैध रकम नहीं दिये जाने पर एक संभ्रांत जन की वो हालत कर दी, जिसे सुनाने में भी पीड़ित को शर्मशार होना पड़ रहा है. पीड़ित ने मौके पर गिड़गिड़ाते हुए सभी कागजात मौजूद होने की बात कही. लेकिन जमादार द्वारा अवैध राशि नहीं देने पर पीड़ित को जम कर भद्दी गालियां दी गयी और उनकी बेरहमी से पिटाई भी की गयी. वर्दी के नशे में चूर इस दबंग जमादार के करतूतों ने पूरी मानवता को शर्मशार कर रख दिया है. पुलिस अधिकारी के इस रवैये से लोगों में काफी आक्रोश का माहौल व्याप्त है. वहीं दोषी अधिकारी की तुरंत गिरफ्तारी एवं उन्हें मुअतल करने की मांग भी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन