पुलिस की दबंगई हुआ उजागर

Updated at :11 Aug 2016 4:22 AM
विज्ञापन
पुलिस की दबंगई हुआ उजागर

आक्रोश. अवैध राशि नहीं देने पर बाइक चालक की हुई पिटाई मंगलवार को जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक जमादार ने अवैध रकम नहीं दिये जाने पर एक संभ्रांत जन की वो हालत कर दी, जिसे सुनाने में भी पीड़ित को शर्मशार होना पड़ रहा है. पीड़ित ने मौके पर […]

विज्ञापन

आक्रोश. अवैध राशि नहीं देने पर बाइक चालक की हुई पिटाई

मंगलवार को जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक जमादार ने अवैध रकम नहीं दिये जाने पर एक संभ्रांत जन की वो हालत कर दी, जिसे सुनाने में भी पीड़ित को शर्मशार होना पड़ रहा है. पीड़ित ने मौके पर गिड़गिड़ाते हुए सभी कागजात मौजूद होने की बात कही. लेकिन अवैध राशि नहीं देने पर पीड़ित को अपशब्द बोलकर बेरहमी से पिटाई भी की गयी.
सुपौल : लोकतांत्रित पद्धति में पुलिस को कानून एवं विधि व्यवस्था के रखवाली की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बहुत सारे पुलिस कर्मियों ने इस जिम्मेदारी पर ईमानदारी व कर्मठता पूर्वक निर्वहण करते हुए अपनी जान तक की बाजी भी लगा दी है. जिसके कारण वे ना सिर्फ विभाग के लिये नजीर बने गये, बल्कि लोगों में भी ऐसे जाबांज पुलिस कर्मियों के प्रति अटूट श्रद्धा व सम्मान व्याप्त है.
लेकिन यह भी कठोर सत्य है कि कुछ पुलिस वालों ने अपने भ्रष्ट आचरण व बेवजह दबंगई की वजह से पूरे पुलिस तंत्र को बदनाम कर रखा है. यही वजह है कि ऐसे पुलिस वालों के लिये सरकारी गुंडा और अन्य कई विशेषणों का प्रयोग किया जाता है. कुछ खास किस्म के इन पुलिस कर्मियों की वजह से ही पूरा पुलिस तंत्र भी बदनामी का दंश झेल रहा है. बावजूद हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर ऐसे पुलिस वाले अपने घिनौने करतूत से बाज नहीं आ रहे.
ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र में उजागर हुआ. जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक जमादार ने अवैध रकम नहीं दिये जाने पर एक संभ्रांत जन की वो हालत कर दी, जिसे सुनाने में भी पीड़ित को शर्मशार होना पड़ रहा है. पीड़ित ने मौके पर गिड़गिड़ाते हुए सभी कागजात मौजूद होने की बात कही. लेकिन जमादार द्वारा अवैध राशि नहीं देने पर पीड़ित को जम कर भद्दी गालियां दी गयी और उनकी बेरहमी से पिटाई भी की गयी.
वर्दी के नशे में चूर इस दबंग जमादार के करतूतों ने पूरी मानवता को शर्मशार कर रख दिया है. पुलिस अधिकारी के इस रवैये से लोगों में काफी आक्रोश का माहौल व्याप्त है. वहीं दोषी अधिकारी की तुरंत गिरफ्तारी एवं उन्हें मुअतल करने की मांग भी की जा रही है.
भाजपा ने दी उग्र आंदोलन की धमकी
भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के साथ किसनपुर थाना के जमादार द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की भाजपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की है. जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर ने घटना की निंदा करते कहा है कि वाहन की जांच करना सही काम है, लेकिन बेवजह किसी संभ्रांत नागरिक के साथ दुर्व्यवहार करने की इजाजत पुलिस को नहीं दी गयी है. जिलाध्यक्ष ने दोषी जमादार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने एवं मुअत्तल करने की मांग की है. वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर ने पुलिसिया व्यवहार को मानवाधिकार का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन बताया.
श्री ठाकुर ने कहा है कि दोषी अधिकारी के विरुद्ध अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गयी तो भाजयुमो उग्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा. घटना की निंदा करने वालों में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी व संतोष प्रधान, रामोतार गुप्ता, रामकुमार राय, सुरेंद्र नारायण पाठक, डॉ पूनम ठाकुर, बलराम कामत, पल्लव कुमार सिंह, विनीत मिश्रा, रूपम कुमार चौधरी, नलिन जायसवाल, डॉ विमल यादव, सरोज झा, रजनीश सिंह, डॉ शमशाद आलम, मो जहीर, मिथिलेश यादव, अभिषेक विश्वास आदि शामिल हैं.
शिष्टमंडल में शामिल भाजपा कार्यकर्ता. फोटो। प्रभात खबर
एसपी से मिला भाजपा का शिष्टमंडल
भाजपा के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोषी पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे शिष्टमंडल में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज पाठक, महामंत्री रंधीर ठाकुर, प्रकाश झा, राजधर यादव, दीपक दूबे, महेश देव आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन