तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

लौकही : लौकही थाना क्षेत्र के झहुरी गांव में रविवार को तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. बच्चे की पहचान रामअवतार यादव के पांच वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं सोविर यादव के 10 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों गांव के […]
लौकही : लौकही थाना क्षेत्र के झहुरी गांव में रविवार को तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. बच्चे की पहचान रामअवतार यादव के पांच वर्षीय पुत्र राकेश कुमार एवं सोविर यादव के 10 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार दोनों गांव के तालाब में नहाने गये थे. अचानक दोनों गहरे पानी में चले गये और डूब गये. जब तक लोग बच्चों को पानी से निकालते तब तक दोनों की मौत हो गयी थी. घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. दो दो बच्चों के डूबने से हुई मौत से लोग सदमे में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










