यूकेजी के छात्र को 16 घंटे तक जंजीर से बांध कर पीटा

Updated at :06 Aug 2016 6:08 AM
विज्ञापन
यूकेजी के छात्र को 16 घंटे तक जंजीर से बांध कर पीटा

स्कूल से भागने की निर्मम सजा निर्मली (सुपौल) : निर्मली बाजार स्थित हंस वाहिनी विद्यासागर स्कूल में यूकेजी में पढ़नेवाले छात्र राजीव रंजन को स्कूल से भागने की निर्मम सजा दी गयी़ विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को जंजीर से बांध कर पिटाई की तथा 16 घंटे तक जंजीर में जकड़ कर रखा. वह पेशाव करने […]

विज्ञापन
स्कूल से भागने की निर्मम सजा
निर्मली (सुपौल) : निर्मली बाजार स्थित हंस वाहिनी विद्यासागर स्कूल में यूकेजी में पढ़नेवाले छात्र राजीव रंजन को स्कूल से भागने की निर्मम सजा दी गयी़ विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को जंजीर से बांध कर पिटाई की तथा 16 घंटे तक जंजीर में जकड़ कर रखा. वह पेशाव करने के बहाने भाग गया और मां को इसकी जानकारी दी़
इसके बाद मामला थाने पहुंचा़ थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि छात्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है. बच्चे का इलाज पीएचसी में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, विद्यालय से भाग कर चाचा पूर्व जिला पर्षद सदस्य प्रकाश यादव के पास पहुंचा.
छात्र राजीव रंजन ने बताया कि वह चार माह से विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है. मुलाकात करने पहुंचे उसके पिता रवींद्र यादव ने विद्यालय के शिक्षक गौतम नागमणि व कृष्ण कन्हैया को उसे घर जाने देने का अनुरोध किया था, लेकिन उसे जंजीर से बांध कर ताला लगा दिया. गुरुवार की शाम पेशाव करने के बहाने वह विद्यालय से निकला और भागने में कामयाब रहा.
इधर, विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बराबर विद्यालय से भाग जाने की वजह से गत दो माह पूर्व ही उक्त छात्र को उसके पिता को सौंप दिया गया था. इसके बाद उक्त छात्र कभी-कभार वाहन से विद्यालय आया करता था. छात्र के साथ मारपीट व जंजीर में नहीं बांधा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन