बच्चों से संवाद स्थापित करें अभिभावक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Aug 2016 5:04 AM
विज्ञापन

सुपौल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समाराेह में बोले डीएम सैकड़ों छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित सुपौल : जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. यहां के बच्चे प्रतिभाशाली हैं और ऊंचे-ऊंचे पद प्राप्त कर अपनी योग्यता का परचम लहरा रहे हैं. जिले के बच्चे न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि अन्य राज्यों में भी […]
विज्ञापन
सुपौल में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समाराेह में बोले डीएम
सैकड़ों छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
सुपौल : जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. यहां के बच्चे प्रतिभाशाली हैं और ऊंचे-ऊंचे पद प्राप्त कर अपनी योग्यता का परचम लहरा रहे हैं. जिले के बच्चे न सिर्फ स्थानीय स्तर पर बल्कि अन्य राज्यों में भी बड़े-बड़े कॉलेज व ऊंचे पदों पर सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ा रहे हैं. यह बातें डीएम बैद्यनाथ यादव ने गुरुवार को स्थानीय सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में प्रभात खबर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही.
बच्चों से संवाद…
डीएम ने कहा कि अभिभावकों के मन में यह सदैव रहता है कि उनके बच्चे पढ़-लिख कर परिवार व समाज का नाम रोशन करें. इसके लिए उन्हें अपने बच्चों से लगातार संवाद बनाना होगा. ताकि कच्चे उम्र के बच्चों को सही राह की ओर प्रशस्त किया जा सके. उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके अभिभावक बच्चों के लिए अपना सर्वस्व लगा देते हैं. लिहाजा बच्चों को भी अभिभावक द्वारा दिये गये खर्च का सदुपयोग करना चाहिए.
साथ ही उनकी भावनाओं की कद्र करते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए. दसवीं व बारहवीं की शिक्षा का अहम महत्व है. शिक्षा के इस मोड़ पर ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपना भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है. डीएम ने बच्चों को समय की महत्ता बताते हुए उसका सदुपयोग करने की भी बात कही. डीएम ने प्रभात खबर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की.
बच्चों में बढ़ती है प्रतिस्पर्धा की भावना
डीएम के संबोधन से पूर्व आगंतुक अतिथियों का स्वागत प्रभात खबर परिवार की ओर से बुके भेंट कर किया गया, जबकि शिक्षिका नीतू सिंह के नेतृत्व में बबि बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर एसपी डॉ कुमार एकले ने प्रभात खबर द्वारा आयोजित कार्यक्रम की खुल कर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर इंटर व मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल आये छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने से न सिर्फ उनका मनोबल बढ़ता है,
बल्कि अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है. एसपी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सुपौल जिले के बच्चों ने शिक्षा के साथ ही क्रीड़ा व अन्य कई क्षेत्रों में भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर अपना परचम लहराया है. कोसी के इस पिछड़े इलाके में भी प्रतिभा की भरमार है. सिर्फ उन्हें तराशने की आवश्यकता है. एसपी ने जिले की संस्कृति की भी तारीफ की. कहा कि सुपौल जिला अपने आप में अनूठा व आदरणीय है. कार्यक्रम का संचालन मो बद्दीउज्जमा ने किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में विषय प्रवेश व आगंतुकों का अभिनंदन प्रभात खबर के स्थानीय प्रभारी अमरेंद्र कुमार अमर ने किया .जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार झा ने किया. मौके पर डीइओ मो जाहिद हुसैन, सदर एसडीओ एनजी सिद्दीकी, एसडीपीओ वीणा कुमारी, उप मुख्य पार्षद रमेंद्र कुमार रमण समेत अन्य कई गणमान्य अतिथि, शिक्षा विद, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










