बालक की डूबने से मौत

Updated at :04 Aug 2016 2:03 AM
विज्ञापन
बालक की डूबने से मौत

निर्मली : अंचल क्षेत्र अंतर्गत दिघिया पंचायत स्थित पश्चिमी गाइड बांध के समीप कोसी नदी में बुधवार को एक दस वर्षीय बालक की मौत डूबने से हो गयी. पंचायत के दिघिया बाजार टोला निवासी पीड़ित रवि मंडल ने बताया कि उनका पुत्र अभिनंदन कुमार मवेशी का चारा लाने गया हुआ था. इसी दौरान नदी की […]

विज्ञापन

निर्मली : अंचल क्षेत्र अंतर्गत दिघिया पंचायत स्थित पश्चिमी गाइड बांध के समीप कोसी नदी में बुधवार को एक दस वर्षीय बालक की मौत डूबने से हो गयी. पंचायत के दिघिया बाजार टोला निवासी पीड़ित रवि मंडल ने बताया कि उनका पुत्र अभिनंदन कुमार मवेशी का चारा लाने गया हुआ था. इसी दौरान नदी की तेज धारा में उक्त बालक की डूबने से मौत गयी. ज्ञात हो कि मृत बालक अभिनंदन अपने पिता का इकलौता पुत्र था.

वहीं स्थानीय लोगों में सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से आक्रोश व्याप्त है. मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया. वहीं घटना की खबर पर प्रमुख रामप्रवेश यादव, सीओ रवीन्द्र कुमार चौपाल, हेमलता देवी व पुलिस बल ने पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. मौके पर उपस्थित प्रमुख ने मृत बालक के परिजनों को सांत्वना देते हुए आपदा कोष से सहयोग राशि देने की बात कही. वहीं सीओ ने मृतक के परिजनों को आपदा राशि देने का आश्वासन देते हुए पीड़ित परिवारों को ढ़ांढस बंधाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन