बस पलटी, पांच महिला समेत कई लोग जख्मी

Updated at :04 Aug 2016 2:02 AM
विज्ञापन
बस पलटी, पांच महिला समेत कई लोग जख्मी

जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई पर बुधवार की अहले सुबह परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के कोपाड़ी मोड़ समीप यात्री बस के पलट जाने से उस पर सवार करीब तीन दर्जन यात्री जख्मी हो गये. सभी जख्मी को पीछे से आ रही देव ट्रैवल्स व अन्य वाहनों पर लाद कर गंतव्य तक पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार […]

विज्ञापन

जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई पर बुधवार की अहले सुबह परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के कोपाड़ी मोड़ समीप यात्री बस के पलट जाने से उस पर सवार करीब तीन दर्जन यात्री जख्मी हो गये. सभी जख्मी को पीछे से आ रही देव ट्रैवल्स व अन्य वाहनों पर लाद कर गंतव्य तक पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार बीआर-09एच/9160 नंबर की बस पटना से अररिया जा रही थी. इस क्रम में कोपाड़ी मोड़ समीप बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर

पलट गयी.
अररिया जिले के गंजभाग निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि वे अपनी पत्नी सीता देवी व साली मंजू देवी के साथ इलाज करा कर पटना से लौट रहे थे. बस में करीब तीन दर्जन यात्री सवार थे. बस के पलटने से पांच महिला गंभीर रूप से जख्मी है, जबकि अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आयी है. घटना के बाद चालक फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन