अधेड़ की गरदन मरोड़ कर हत्या
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Aug 2016 4:47 AM
विज्ञापन

दुस्साहस. मकई के खेत में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर हाट के समीप सोमवार को मकई खेत में कलेश्वर धरकार का शव मिला. पुलिस ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि अधेड़ की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी गयी है. छातापुर : थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
दुस्साहस. मकई के खेत में मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर हाट के समीप सोमवार को मकई खेत में कलेश्वर धरकार का शव मिला. पुलिस ने कहा कि शव को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि अधेड़ की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी गयी है.
छातापुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर हाट के समीप सोमवार को मकई खेत से एक 55 वर्षीय अधेड़ महादलित का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान स्थानीय कलेश्वर धरकार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया शव को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि अधेड़ की गरदन मरोड़ कर हत्या कर दी गयी है. जिसके दाहिने आंख पर भी गहरा जख्म पाया गया है. चार वर्ष पूर्व भी मृतक के बड़े पुत्र रामदेव धरकार की गरदन मरोड़कर हत्या कर दी गयी थी.
बहरहाल मृतक की पत्नी बिजली देवी के फर्द बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. दर्ज प्राथमिकी में मृतक की पत्नी ने बताया है कि रविवार की रात भोजन करने के बाद उसके पति घर के बरामदे पर सोने चले गये थे. सोमवार सुबह वे अपने बिस्तर से गायब थे. गांव के ही योगेंद्र यादव घर पर पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि भगवती स्थान से दक्षिण मकई खेत में तुम्हारे पति की लाश पड़ी हुई है. इस सूचना को पाकर उन्होंने घटना स्थल पहुंची, जहां उन्होंने देखा कि खेत में पड़ा शव उनके पति का ही है.
जिसका दाहिना आंख फोड़ दिया गया था. पीड़ित पत्नी ने अज्ञात व्यक्तिओं पर गरदन मरोड़ कर हत्या करने तथा लाश को मकई खेत में फेंक देने का आरोप लगाया है. मृतक के पुत्र सरमोद धरकार ने बताया कि इससे पूर्व चार वर्ष पहले पैसे के लेनदेन में उसके बड़े भाई रामदेव धरकार की हत्या कर दी गयी थी. मामले में स्थानीय लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. उक्त मामले में अभी तक फैसला आया भी नहीं और अब उसके पिता की हत्या कर दी गयी है.
परिवार के दो दो सदस्यों के साथ लगातार इस प्रकार की घटनाओं से सभी परिजन दहशत में हैं. साथ ही पूरे परिवार पर जीविकोपार्जन का संकट मंडरा रहा है. इधर, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगाया जा सकता है. फिलहाल मृतक की पत्नी के फर्द बयान पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 211/16 दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज कर मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
चार वर्ष पूर्व कलेश्वर के बड़े पुत्र रामदेव की भी हत्या गरदन मरोड़ कर कर दी गयी थी
डूबने से वृद्धा की मौत
बलुआ बाजार. मुरलीगंज ब्रांच केनाल के समीप मवेशी को चारा खिला रहे बलुआ पंचायत वार्ड नंबर चार निवासी 70 वर्षीय किशोरी साह के पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाबत लोगों ने बताया कि किशोरी साह मुरलीगंज ब्रांच केनाल के उत्तरी भाग में नहर के किनारे भैंस चरा रहे थे. इसी क्रम में भैंस का पैर फिसल गया. साथ ही मवेशी समेत वे भी नहर में जा गिरे. घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य पशुपालक ने शोर मचाया. जहां लोगों की भीड़ जुटने के साथ ही कई लोगों ने पानी में कूद कर के खोजबीन करना प्रारंभ किया. लेकिन पानी अधिक रहने व अंधेरा होने की वजह से पता नहीं चल पाया. सुबह होते ही लोगों ने मुरलीगंज केनाल के फाटक को बंद कर फिर खोजना शुरू किया. कई घंटों के बाद लोगों को शव मिला. घटना की सूचना पर बलुआ थाना प्रभारी सुरेश राम घटना स्थल पर पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










