75 फीसदी छात्रों की उपस्थिति का हो पालन

Updated at :03 Aug 2016 4:45 AM
विज्ञापन
75 फीसदी छात्रों की उपस्थिति का हो पालन

सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमर भूषण सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधान उपस्थित थे. जहां डीएम ने विद्यालय के वर्तमान सत्र में हुए नामांकन का अवलोकन किया. साथ ही डीएम […]

विज्ञापन

सुपौल : समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में जिला पदाधिकारी बैद्यनाथ यादव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमर भूषण सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधान उपस्थित थे. जहां डीएम ने विद्यालय के वर्तमान सत्र में हुए नामांकन का अवलोकन किया. साथ ही डीएम ने इस बार के परीक्षाफल की स्थिति कमजोर रहने पर सभी प्रधानों से कारण पूछा.

डीएम ने कहा कि इस बार के 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परीक्षाफल कमजोर रहा है. सभी विद्यालय प्रधान पठन-पाठन की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाये. उन्होंने उक्त परीक्षा में महज 40 फीसदी छात्रों के उत्तीर्णता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि विद्यालय के ग्रेडिंग का आधार परीक्षा के परिणामों के आधार पर ही होता है. सभी विद्यालय प्रधान इस मसले पर अमल करेंगे.

मौके पर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अमर भूषण ने विद्यालय प्रधानों को निदेशित किया कि प्रधानाध्यापकों द्वारा विविध योजना मद से प्राप्त राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र व व्यय प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. ऐसे प्रधान ससमय विभाग को संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे. डीपीओ ने कहा कि नौवीं कक्षा में नामांकित छात्रों का आठवीं कक्षा में प्राप्त ग्रेडिंग के आधार पर आरोही क्रम में एक सूची बनाये. साथ ही 20 फीसदी कमजोर छात्रों को चिह्नित कर संबंधित छात्रों को विशेष कक्षा उपलब्ध कराने के लिए तैयार सूची कार्यालय को समर्पित करेंगे. श्री भूषण ने प्रधानों को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है. ऐसे विद्यालय प्रधान शीघ्र ही विभाग को समस्या से अवगत करायेंगे. संगीत शिक्षक रहने के बावजूद सामग्री का क्रय नहीं किया गया है तथा खेल कूद की सामग्री की खरीदारी नहीं हुई है. ऐसे विद्यालय प्रधान विद्यालय कोष से सामग्रियों की खरीदारी कराना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने कहा कि नौंवी व दसवीं कक्षा के नामांकित दिव्यांग छात्रों की जानकारी विहित पत्र के साथ कार्यालय को उपलब्ध करायें. साथ ही दिव्यांग बालिकाओं का बैंक खाता, आधार संख्या संबंधित प्रतिवेदन अविलंब कार्यालय को उपलब्ध करायें. डीपीओ ने कहा कि विद्यालयों में 75 फीसदी छात्रों की उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए कहा कि निरीक्षण के क्रम में जिन विद्यालयों में 75 फीसदी छात्रों की उपस्थिति नहीं पाये जाने की स्थिति में संबंधितों के ऊपर विभागीय आदेश की अवहेलना मानते हुए शिक्षकों का वेतन रोक दिया जायेगा.
कमजोर छात्रों के लिए हो विशेष क्लास
डीएम ने कहा कि विद्यालय में नामांकित कमजोर छात्रों को चिह्नित कर ऐसे छात्रों के लिए विशेष क्लास उपलब्ध करावें. इसके लिए विद्यालय प्रधान समाज के प्रबुद्धजनों का भी सहयोग ले सकते हैं. समीक्षा के क्रम में विद्यालय प्रधानों को डीएम ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में कुछ विद्यालयों में नौंवी कक्षा के नामांकन में कमी दर्ज की जा रही है. ऐसे विद्यालयों के प्रधानों को प्रबंधन में व्यापक सुधार लाने को कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन