लाखों की कोरेक्स सीरप के साथ चालक गिरफ्तार

वीरपुर : सूबे में पूर्ण नशा बंदी कानून लागू होने के बाद सीमावर्ती इलाके में कोरेक्स जैसी दवाओं की तस्करी चरम पर है. मंगलवार को एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने 750 कोरेक्स की बोतल के साथ एक वाहन व 20 वर्षीय चालक सुबोध कुमार पोद्दार को गिरफ्तार किया. बरामद दवा की कीमत चार […]
वीरपुर : सूबे में पूर्ण नशा बंदी कानून लागू होने के बाद सीमावर्ती इलाके में कोरेक्स जैसी दवाओं की तस्करी चरम पर है. मंगलवार को एसएसबी 45 वीं बटालियन के जवानों ने 750 कोरेक्स की बोतल के साथ एक वाहन व 20 वर्षीय चालक सुबोध कुमार पोद्दार को गिरफ्तार किया. बरामद दवा की कीमत चार लाख 24 हजार आकलन किया गया है. कोरेक्स का यह खेप भीमनगर ओपी क्षेत्र के कटैया के निकट मैजिक गाड़ी में लाद कर बसमतिया की ओर लाया जा रहा था.
जहां रात के अंधेरे में तैनात सशस्त्र सीमा बल की नाका पार्टी ने गाड़ी समेत 750 बोतल कोरेक्स को बरामद करने में सफलता पायी. एसएसबी 45 वीं बटालियन के कमांडेंट आर भलोठिया ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल को यह जानकारी मिली थी कि सीमावर्ती इलाके के तस्करों का एक ग्रुप कोरेक्स जैसी दवाओं की खेप नेपाल ले जाने की फिराक में है. ज्ञात हो कि कोरेक्स जैसे कई कफ सिरप नेपाली नशा खोरों का पहली पसंद बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










