अंचल निरीक्षक को दी गयी समारोह पूर्वक विदाई

Updated at :01 Aug 2016 5:20 AM
विज्ञापन
अंचल निरीक्षक को दी गयी समारोह पूर्वक विदाई

सिमराही : प्रखंड परिसर के टीसीपी भवन में रविवार को सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक मो मुस्तुफा कमाल को अंचल व प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने संयुक्त रूप से समारोह आयोजित कर विदाई दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के अध्यक्षता में रविवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते बीडीओ श्री कुमार ने कहा […]

विज्ञापन

सिमराही : प्रखंड परिसर के टीसीपी भवन में रविवार को सेवानिवृत्त राजस्व कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक मो मुस्तुफा कमाल को अंचल व प्रखंड कार्यालय के कर्मियों ने संयुक्त रूप से समारोह आयोजित कर विदाई दी. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के अध्यक्षता में रविवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते बीडीओ

श्री कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में आना और जाना लगा रहता है. लेकिन सेवा काल में कर्मी द्वारा किये गए कार्य का मूल्यांकन उनके चले जाने के वाद होता है. सीओ श्री यादव ने इनके कार्य को सराहते हुए कहा कि मुस्तुफा उनके अधीनस्थ कर्मचारी रहते हुए भी उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. जिसको वे समारोह के मौके पर सार्वजानिक कर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. 20 सूत्री अध्यक्ष प्रो कमल प्रसाद यादव ने उनके सम्पूर्ण कार्यकाल को लोकहित में बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन