सर...जान बचाइये, घर-बार सब डूब रहा है

Updated at :29 Jul 2016 7:00 AM
विज्ञापन
सर...जान बचाइये, घर-बार सब डूब रहा है

सुपौल : सर …जान बचाइये, घर-बार सब डूब गया है. दो दिनों से चौकी पर बैठ कर रतजग्गा कर रहे हैं. घर में अनाज का एक भी दाना अब नहीं बचा. कोसी की रौद्र रूप से सब कुछ खत्म होने का एहसास हो रहा है. सात बच्चों के साथ तीन दिनों से नाव का इंतजार […]

विज्ञापन

सुपौल : सर …जान बचाइये, घर-बार सब डूब गया है. दो दिनों से चौकी पर बैठ कर रतजग्गा कर रहे हैं. घर में अनाज का एक भी दाना अब नहीं बचा. कोसी की रौद्र रूप से सब कुछ खत्म होने का एहसास हो रहा है. सात बच्चों के साथ तीन दिनों से नाव का इंतजार कर रहे हैं. यह गुहार गुरुवार को सदर प्रखंड के खुखनाहा गांव के अमीन टोला वार्ड नंबर 14 निवासी मो सफीक ने अपने मोबाइल नंबर 7091556737 से प्रभात खबर को लगायी है. सात बच्चों व बीबी सैबुन निशा के साथ कोसी के मझधार में फंसे सफीक मोबाइल पर बचाव की गुहार लगाते-लगाते फफकने लगता है.

यह स्थिति खुखनाहा गांव के सैकड़ों परिवार के समक्ष बना हुआ है. कोसी नदी में जलस्तर बढ़ने के बावजूद इस गांव के लोगों को निकालने के लिए प्रशासनिक स्तर पर नाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. कोसी के गर्भ में जीवन-बसर करने वाले सैकड़ों परिवार अचानक बढ़े जलस्तर के कारण नदी के गर्भ में बसे गांवों में फंस गये है. इन लोगों को उम्मीद थी कि जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन आवागमन के लिए सरकारी नाव मुहैया करवायेगा. विकराल स्थिति होने पर लोग नाव के सहारे सुरक्षित निकल जायेंगे, लेकिन नाव नहीं मिलने के बाद विगत कई दिनों से फंसे लोगों के समक्ष अब जान बचाने की चुनौती खड़ी हो गयी है. मो सफीक ने बताया कि गत तीन दिनों से अमीन टोला के सभी घरों में तीन से चार फीट पानी बह रहा है. कोसी की विभिषिका को झेलने में माहिर ग्रामवासी मचान और चौकी के सहारे अब तक नाव के इंतजार में गांव में रूके हुए हैं. मो सफीक ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते कहा कि धीरे-धीरे मोबाइल का बैटरी भी जबाव दे रहा है. अगर अविलंब नाव नहीं भेजा गया तो कई परिवार काल के गाल में समा जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन