भूमि विवाद को लेकर मारपीट

Updated at :28 Jul 2016 6:05 AM
विज्ञापन
भूमि विवाद को लेकर मारपीट

निर्मली : थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाही पंचायत के हरिपुर गांव स्थित वार्ड नंबर नौ में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो पुरुष व एक महिला जख्मी हो गये. जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी निर्मली लाया गया, जहां जख्मी महिला अनार देवी की प्राथमिक उपचार के बाद सदर […]

विज्ञापन

निर्मली : थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाही पंचायत के हरिपुर गांव स्थित वार्ड नंबर नौ में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो पुरुष व एक महिला जख्मी हो गये. जख्मियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से पीएचसी निर्मली लाया गया, जहां जख्मी महिला अनार देवी की प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य दो जख्मी रामनाथ मंडल व महावीर मंडल का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रामप्रसाद मेहता की देखरेख में चल रहा है.

पीएचसी प्रभारी डाॅ रामप्रसाद मेहता ने बताया कि सभी जख्मियों के सिर व अन्य हिस्सों पर अत्यधिक चोट लगी है. वहीं घटना बाबत पुलिस को बयान देते हुए जख्मी रामनाथ मंडल ने कहा कि मेरे पिता और माता अपने जमीन पर घर चढ़ा रहे थे. इतने में ही सतन मंडल अपने पुत्र दिनेश मंडल, धनेश्वर मंडल सहित बिन्दी देवी व सीता देवी के साथ कुदाल, लाठी, हंसुआ, दबिया लेकर आये और हमारे उपर हमला कर दिया, जिससे हमलोग जख्मी हो गये. वहीं घटना बाबत इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि कांड संख्या 83/16 दर्ज करते हुए अनुसंधान जारी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन