फसल क्षति अनुदान देने की मांग
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Jul 2016 8:34 AM
विज्ञापन

सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत बेरिया पंचायत स्थित मलहद गांव के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर फसल क्षति अनुदान देने की मांग की है. दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि उन्होंने खेती वाली जमीन में अगहनी धान की फसल की रोपाई की थी, लेकिन गत 22 जुलाई को भारी बारिश एवं […]
विज्ञापन
सुपौल : सदर प्रखंड अंतर्गत बेरिया पंचायत स्थित मलहद गांव के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर फसल क्षति अनुदान देने की मांग की है. दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि उन्होंने खेती वाली जमीन में अगहनी धान की फसल की रोपाई की थी, लेकिन गत 22 जुलाई को भारी बारिश एवं चैनल से आ रहे पानी की वजह से फसल डूब कर बरबाद हो गया.
इसके कारण ग्रामीणों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी. ग्रामीणों ने बरबाद हुए फसल के एवज में क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान की मांग की है. मांग करने वालों में विद्यानंद चौधरी, बाबूराम चौधरी, ज्ञानेशचंद्र झा, इंद्र नारायण झा, अमीर चौधरी, रंजीत चौधरी, धीरेंद्र कुमार झा, रमेश चंद्र झा, हृदय कुमार झा, सदानंद चौधरी, रामानंद चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










