स्लुइस गेट से रिस रहा पानी, दहशत

Updated at :27 Jul 2016 8:34 AM
विज्ञापन
स्लुइस गेट से रिस रहा पानी, दहशत

कोसी व उसकी सहायक नदियां के जलस्तर में वृद्धि होने से जर्जर स्लुइस गेट से पानी रिस रहा है. इससे लोगों में दहशत व्याप्त है. निर्मली : कोसी व उसकी सहायक नदी तिलयुगा व बिहुल का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में स्थित स्लुइस गेट से पानी लगातार […]

विज्ञापन

कोसी व उसकी सहायक नदियां के जलस्तर में वृद्धि होने से जर्जर स्लुइस गेट से पानी रिस रहा है. इससे लोगों में दहशत व्याप्त है.

निर्मली : कोसी व उसकी सहायक नदी तिलयुगा व बिहुल का जलस्तर लगातार बढ़ने की वजह से नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में स्थित स्लुइस गेट से पानी लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी नगर में घुसता ही रहा, जिससे नगरवासियों में दहशत है.

नदी का पानी नगर के बांध किनारे बसे 20 से 25 घरों में प्रवेश कर गया. एसडीओ अरुण कुमार सिंह, डीएसपी संतोष कुमार व कार्यपालक अभियंता अभियंता विनोद कुमार अन्य कर्मियों के साथ नगर में घुस रहे पानी को रोकने के लिए प्रयास कर रहे थे. वहीं नगर में घुस रहे नदी के पानी से नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है.

प्रशासनिक स्तर से बोरा डालने व मिट्टी भरने का कार्य किया जा रहा था. नगर स्थित तीनों स्लुइस गेट की स्थिति जर्जर हो गयी है. बाढ़ पूर्व मरम्मत नहीं कराये जाने की वजह से लोगों के बीच प्रशासन के प्रति आक्रोश भी व्याप्त है. बाढ़ का पानी आने से नगर के पानी की निकासी भी बंद हो गयी है, जिससे और भी लोगों के बीच और भी अनहोनी की आशंका का भय सताने लगा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन