नहीं थम रही कोसी वासियों की पीड़ा, दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में

सरायगढ़ : नेपाल स्थित पहाड़ी क्षेत्र एवं कोसी नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में विगत दिनों से हुई मूसलाधार बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि होने से रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ का पानी 03 से 04 घुस गया. जिसके कारण तटबंध के भीतर बसे लोगों का […]
सरायगढ़ : नेपाल स्थित पहाड़ी क्षेत्र एवं कोसी नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में विगत दिनों से हुई मूसलाधार बारिश से कोसी नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि होने से रविवार को प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ का पानी 03 से 04 घुस गया. जिसके कारण तटबंध के भीतर बसे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. नदी में तेज धारा होने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. लोग अपने घरों में ही मचान बना कर रह रहे हैं. वहीं लौकहा पंचायत के तकिया वार्ड नंबर 08 के दो दर्जन से अधिक लोगों का घर कोसी नदी में विलीन हो चुका है. कटाव पीड़ित सीताराम यादव, महेंद्र मेहता, रामजुगत यादव, भरत यादव, शिव नारायण मेहता, गंगाय यादव, जगन्नाथ दास, भुवनेश्वर यादव आदि ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रखंड क्षेत्र में किसी प्रकार की राहत सहायता उपलब्ध नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










