विद्यालय का ताला तोड़ शिक्षक को दिलाया प्रभार

Updated at :24 Jul 2016 5:42 AM
विज्ञापन
विद्यालय का ताला तोड़ शिक्षक को दिलाया प्रभार

कुनौली : डगमारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सिकरहट्टा में लगातार एमडीएम और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर जिला एमडीएम पदाधिकारी चंद्रमौलेश्वर, बीइओ परमानन्द यादव, बीआरसीसी शंभु कुमार के द्वारा मध्य विद्यालय सिमरहट्टा के नये शिक्षक अशोक कुमार भगत को शैक्षिक प्रभार दिलाया. जिला एमडीएम पदाधिकारी चंद्रमौलेश्वर ने बताया कि दिनांक 21 जुलाई […]

विज्ञापन

कुनौली : डगमारा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय सिकरहट्टा में लगातार एमडीएम और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर जिला एमडीएम पदाधिकारी चंद्रमौलेश्वर, बीइओ परमानन्द यादव, बीआरसीसी शंभु कुमार के द्वारा मध्य विद्यालय सिमरहट्टा के नये शिक्षक अशोक कुमार भगत को शैक्षिक प्रभार दिलाया. जिला एमडीएम पदाधिकारी चंद्रमौलेश्वर ने बताया कि दिनांक 21 जुलाई 2016 को मध्य विद्यालय सिकरहट्टा का निरीक्षण किया. जानकारी मिली कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा एमडीएम का संचालन नहीं कराया जा रहा है.

विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामसेवक मुखिया बीते 20 मार्च 16 को विद्यालय के चावल चोरी के मामले में गिरफ्तार हो गए थे. बीइओ के पत्रांक 304 दिनांक 18/6/16 के आलोक में प्रधान को प्रभार मुक्त कर दिया गया, लेकिन निरीक्षण तिथि तक रामसेवक मुखिया एमडीएम योजना और विद्यालय का प्रभार शिक्षकों को नहीं दिया है. विद्यालय में एमडीएम जैसी महत्वपूर्ण योजना को संचालन कराये जाने को ले विद्यालय के शिक्षकों और बीइओ परमानंद यादव, विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पुनिता देवी और ग्रामीणों की उपस्थिति में भंडार गृह का ताला तोड़ कर एमडीएम का प्रभार अशोक कुमार भारती को प्रभार दिया गया. मौके पर सुरेंद्र पासवान, महेश झा, संकुल समन्वयक जगदीश रजक, महेंद्र प्रसाद साह, राजेंद्र साह सहित सभी शिक्षकगण और ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन