कन्या विवाह योजना के तहत लाभुकों को मिला चेक

Updated at :10 Jul 2016 4:48 AM
विज्ञापन
कन्या विवाह योजना के तहत लाभुकों को मिला चेक

सुपौल : कन्या विवाह योजना के तहत लाभुकों को लाभ उपलब्ध कराये जाने को लेकर शनिवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ प्रभारी बीडीओ विनोद सिंहा व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कालीचरण ने लाभुकों को योजना के तहत मिलने वाले पांच – पांच हजार की राशि को […]

विज्ञापन

सुपौल : कन्या विवाह योजना के तहत लाभुकों को लाभ उपलब्ध कराये जाने को लेकर शनिवार को स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ प्रभारी बीडीओ विनोद सिंहा व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कालीचरण ने लाभुकों को योजना के तहत मिलने वाले पांच – पांच हजार की राशि को चेक के माध्यम से किया. मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी कालीचरण ने बताया कि इस शिविर में विशेष घटक के 63 लाभुक तथा सामान्य घटक के 130 लाभुकों के बीच कुल नौ लाख 65 हजार की राशि का वितरण किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रदान किये जा रहे चेक को संबंधित लाभुक अपने अपने खाते में ही भुना पायेंगे. बताया कि सरकार व विभाग द्वारा इस प्रकार के पहल किये जाने से जहां बिचौलिया व दलालों के सक्रियता पर विराम लग चुका है. वहीं लाभुकों को शत प्रतिशत योजना का लाभ मिल रहा है. शिविर में प्रखंड कर्मी मो जुल्फिकार, अमरेंद्र राम, प्रमोद कुमार दास सहित अन्य उपस्थित थे.

कई लाभुकों को नहीं मिली शिविर की जानकारी
गौरतलब हो कि कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली राशि को लेकर अधिकांश लाभुकों को शिविर की जानकारी नहीं रहने के कारण शिविर में एकाध लाभुकों को ही योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सका. योजना का लाभ लेने आये लाभुकों ने बताया कि शिविर की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिया जाना था. लेकिन जनप्रतिनिधियों के असहयोगात्मक रवैया के कारण कई लाभुक शिविर नहीं पहुंच पाये. लाभुकों ने बताया कि चुनाव के समय स्थानीय वार्ड सदस्य से लेकर मुखिया तक सभी बड़े- बड़े दावे करते रहे हैं. यहां तक कि चुनाव के समय कहते थे कि क्षेत्र की जनता को सभी प्रकार के सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही उनका हक व हकूक ससमय उपलब्ध कराया जायेगा. लेकिन पंचायत चुनाव संपन्न होते ही सारे वायदे को भूल रहे हैं. जिसका खामियाजा लाभुकों को उठाना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन