ऑटो पलटने से एएसआइ की मौत

छातापुर(सुपौल) : मुख्यालय स्थित हाइस्कूल के समीप एसएच-91 पर गुरुवार की देर रात ऑटो पलटने से उस पर सवार एक एएसआइ की मौत हो गयी, जबकि एक होमगार्ड जख्मी हो गया. हादसे का शिकार एएसआइ जयराम शर्मा (58) अन्य सहयोगी के साथ विभागीय कार्य निबटा कर सहरसा से वापस छातापुर लौट रहे थे. इसी क्रम […]
छातापुर(सुपौल) : मुख्यालय स्थित हाइस्कूल के समीप एसएच-91 पर गुरुवार की देर रात ऑटो पलटने से उस पर सवार एक एएसआइ की मौत हो गयी, जबकि एक होमगार्ड जख्मी हो गया. हादसे का शिकार एएसआइ जयराम शर्मा (58) अन्य सहयोगी के साथ विभागीय कार्य निबटा कर सहरसा से वापस छातापुर लौट रहे थे. इसी क्रम में स्थानीय थाना से महज दो सौ गज की दूरी स्थित सुरपत सिंह उच्च विद्यालय के समीप अचानक ही ऑटो पलट गयी.
दुर्घटना का शिकार बने एएसआइ व होमगार्ड के जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मियों को स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी छातापुर मे भरती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने जख्मी होमगार्ड मोहन मेहता के फर्द बयान पर थाना कांड संख्या 197/16 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. साथ ही पुलिस ने घटना स्थल से बीआर 43 पी 2797 नंबर की आॅटो को जब्त कर लिया है.
गौरतलब हो कि ऑटो नाबालिग चालक चला रहा था. वहीं घटना के बाद से नाबालिग चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. दुर्घटना के बाद एएसआइ जयराम शर्मा की मौत की खबर थाना क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गयी. इधर पुलिस महकमा में शोक को माहौल व्याप्त हो गया.
मृतक एएसआइ जहानाबाद जिले के औकरी थाना अंतर्गत पिताम्बरपुर के रहनेवाले थे, जिनका सेवाकाल 17 माह ही शेष बचा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को ईद पर्व में ड्यूटी करने के बाद अपराह्न काल एएसआइ शर्मा को डहरिया से बरामद अंजु देवी को महिला हेल्प लाइन में सुपूर्दगी के लिए सुपौल भेजा गया था. एएसआइ एक होमगार्ड के जवान मोहन मेहता व जदिया थाना की चौकीदार चंदन देवी के साथ आॅटो से महिला को लेकर सुपौल महिला थाना पहुंचे, लेकिन महिला थाना ने सुपूर्दगी लेने से मना कर दिया. साथ ही सहरसा स्थित महिला हेल्प लाइन ले जाने को कहा. फिर एएसआइ शर्मा सहरसा पहुंचे और प्रशिक्षण सह पुनर्वास अल्पावास गृह में आश्रय दिलाने के बाद संध्या सात बजे सहरसा से छातापुर के लिए लौट रहे थे. रास्ते में त्रिवेणीगंज में भोजन करने के बाद छातापुर आने से पूर्व जदिया में महिला चौकीदार को उतार कर छातापुर पहुंच रहे थे.
इसी दौरान थाना स्थित सुरपत सिंह उच्च विद्यालय के समीप अचानक ही आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. पलटने के बाद एएसआइ शर्मा आॅटो के नीचे दस मिनट तक दबे रहे .चीख पुकार सुन कर आस-पास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना देने के बाद आॅटो के नीचे से निकाल कर एएसआइ को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से पीएचसी छातापुर लाया गया. यहां उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










