शिक्षिका सीमा की मौत या हत्या, नहीं सुलझी गुत्थी

Updated at :08 Jul 2016 7:48 AM
विज्ञापन
शिक्षिका सीमा की मौत या हत्या, नहीं सुलझी गुत्थी

बालेश्वर से हो पूछताछ, खुल सकती है सीमा मामले की मिस्ट्री पुलिस ने यूडी केस किया दर्ज, पिता के बयान पर हुई प्राथमिकी सहरसा : भरौली निवासी राकेश हत्याकांड की गुत्थी अभी तक सुलझाने में विफल रही सदर थाना पुलिस की परेशानी कम नहीं हो रही है. बुधवार को वीआइपी रोड स्थित मिशन परिसर में […]

विज्ञापन

बालेश्वर से हो पूछताछ, खुल सकती है सीमा मामले की मिस्ट्री

पुलिस ने यूडी केस किया दर्ज, पिता के बयान पर हुई प्राथमिकी
सहरसा : भरौली निवासी राकेश हत्याकांड की गुत्थी अभी तक सुलझाने में विफल रही सदर थाना पुलिस की परेशानी कम नहीं हो रही है. बुधवार को वीआइपी रोड स्थित मिशन परिसर में शिक्षिका सीमा कुमारी की मिली लाश भी पुलिसिया अनुसंधान के लिए कई अहम सवाल छोड़ गयी है. इस कांड की प्राथमिकी में झपड़ा टोला निवासी बालेश्वर शर्मा की चर्चा सबसे ज्यादा हुई है. इस कांड में बड़ा सवाल यह भी सामने आता है कि अकेली औरत के कमरे में बालेश्वर क्या कर रहा था.
जबकि उस मकान के भूतल में मृतका के पिता स्वयं मौजूद थे. प्राथमिकी के अनुसार, मौत की सूचना सबसे पहले बालेश्वर ने फैलायी थी. आखिर बालेश्वर से मृतका के क्या ताल्लुकात थे. बालेश्वर सीमा के पिता से मिलने के बजाय सीधे ऊपर वाले कमरे में क्या करने गया था. इस मामले में कई ऐसे तथ्य हैं, जिस पर पुलिस अनुसंधान कर मिस्ट्री को सुलझा सकती है. ज्ञात हो कि मृतका सीमा बच्चे व पति से दूर अकेली रहती थी.
सीडीआर की भी हो जांच : बालेश्वर के अनुसार उसे सीमा ने फोन कर अपने घर बुलाया था. पुलिस बालेश्वर व सीमा के मोबाइल का सीडीआर टटोल इस रहस्य से परदा हटा सकती है. इसके अलावा दोपहर के समय अमूमन लोग जरूरी काम से ही घर से निकलते हैं. बालेश्वर को कौन सी बात करनी थी, जो वह मृतका के कमरे में दाखिल हुआ. इसके अलावा मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी काफी कुछ साफ होने के आसार हैं.
किसी जमीन की हो रही चर्चा
लोगों के बीच हो रही चर्चा के अनुसार, कायस्थ टोला के समीप सीमा का किसी व्यक्ति से तीन कट्ठा जमीन को लेकर भी कोई विवाद होने की बात सामने आ रही है. पुलिस जमीन वाले एंगल पर भी काम कर सकती है. सीमा की मौत या हत्या से किन लोगों को फायदा मिल सकता था. बालेश्वर उस जमीन के किसी मामले में संलिप्त था या नहीं. इन सभी पहलू पर जांच कर सीमा की मिस्ट्री का अंजाम सामने आ सकता है.
स्कूल की भी नहीं मिली जानकारी: सीमा के पिता द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में शिक्षिका के कार्यस्थल की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है. खास कर सीमा शहर के किस निजी विद्यालय में काम करती थी. पुलिस स्कूल पहुंच भी उसके संबंध में कई जानकारी हासिल कर सकती है. स्कूल के सह कर्मियों सहित आने-जाने वाले लोगों की जानकारी हासिल की जा सकती है.
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर लिया जायेगा.
संजय कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन